Athrav – Online News Portal
नोएडा

बिल्डर सोसाइटी में अवैध रूप से हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण ने की कार्रवाई, 4 कियोस्क ध्वस्त, नोटिस

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा में अवैध रूप से हुए अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार जारी है, इसी कडी में सेक्टर-75 गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी के प्लॉट नंबर 9 में अवैध रूप से बने चार क्योस्क को नोएडा प्राधिकरण ने ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा यहां अवैध रूप से बनी करीब 11 दुकानदारों को सामान खाली करने का नोटिस दे दिया है। इनको सामान निकालने के लिए शनिवार तक का समय दिया गया है। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन भी किया और दुकानदारों ने दुकानों को न तोड़ने की गुहार लगाई।

तस्वीरों में दिख रहे पीला पंजा के एक वार से अवैध रूप से बनी दुकान व क्योस्क को ध्वस्त होते गए ये कार्रवाही सोसाइटी की अपार्टमेंट एसोसिएशन ने यहां अवैध रूप से बनी दुकान व क्योस्क को हटाने की शिकायत नोएडा प्राधिकरण से की थी। अब नोएडा प्राधिकरण ने यहां कार्रवाई की। नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक मुकेश वैश्य ने बताया कि यहां 42 मीटर हिस्से के बाद जो भी दुकानें बनी हुई हैं वे अवैध रूप बनी हुई हैं। सोसाइटी के परिसर में बने करीब एक दर्जन क्योस्क को ध्वस्त कर दिया गया है। अब दुकानों को तोड़ा जाएगा। दुकानों में सामान रखे होने की वजह से शुक्रवार को यहां पर कार्रवाई नहीं की गई। संबंधित दुकानदारों को सामान निकालने के लिए शनिवार तक का वक्त दिया गया है। शनिवार सुबह 11 बजे दुकानों को तोड़ा जाएगा। इस दौरान दुकानवालो ने इसका विरोध किया साथ ही  दुकानदारों ने बिल्डर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि नोएडा प्राधिकरण का दस्ता बिना नोटिस दिए आया है। प्राधिकरण का दस्ता जब दुकानों को तोड़ने पहुँचा तो इस दौरान  दुकानदार अधिकारियों के सामने गिड़गिड़आते और हाथ जोड़ते नज़र आए । दुकानदारों ने कहा कि वह यहां पर पिछले 4 वर्षों से दुकान चला रहे हैं, पहले भी यहां पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी लेकिन बिल्डर ने कहा था की दुकानों को नहीं तोड़ा जाएगा।

Related posts

अवैध मोबाइल फोन के पार्ट्स को री- असेम्बल कर नया फोन बना करके बेचने वाली कंपनी का पर्दाफाश, अरेस्ट

Ajit Sinha

एक्सिस बैंक के एटीएम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, आग पर काबू -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

…हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी…लिख कर, सोसाइटी में 13वीं मंजिल से कूदकर मां और बेटे ने अपनी जान दे दी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x