Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मिलावटी शराब बनाने की चल रही फैक्ट्री का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार, सरकारी ठेके पर बेची जा रही थी मिलावटी शराब।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गेटर नोएडा के थाना बीटा-2 पुलिस और आबकारी विभाग ने अल्फा-2 सेक्टर में स्थित एक मकान में छापा मारकर अवैध रूप से मिलावटी शराब बनाने की चल रही फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। मौके से पुलिस ने 11 पेटी मिलावटी शराब, ढक्कन तथा रैपर, मिलावटी शराब बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री भी  बरामद किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मकोड़ा गांव में स्थित देसी शराब के ठेके के मालिक भी शामिल है, जहाँ से इस मिलावटी शराब को बेचा जाता था। 

पुलिस कि गिरफ्त में खडे मनोज जोशी, सुहेल, अभिषेक और गोविंद को मेरठ सर्विलांस टीम की सूचना पर बीटा-2 पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी में मिलावटी शराब बनाने की फैक्टरी का चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों में मनोज जोशी मकोड़ा गांव में स्थित देसी शराब के ठेके का मालिक है और अभिषेक उसके ठेके पर सेल्समैन का काम करता है, जबकि छोटू, राहुल पांचाल, सुनील मौके से फरार होने में सफल रहे जिनकी पुलिस कि तलाश कर रही है।  एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि मकोड़ा गांव स्थित शराब के सरकारी ठेके पर मिलावटी शराब बेचने का मामला सामने आया है। यह मिलावटी शराब सेक्टर अल्फा-1 स्थित मकान में तैयार की जाती थी। मेरठ सर्विलांस टीम की सूचना पर बीटा-2 पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त छापेमारी में मिलावटी शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है।

एडीसीपी ने बताया कि मेरठ सर्विलांस की टीम ने सूचना दी कि सेक्टर अल्फा-1 स्थित एक मकान में मिलावटी शराब तैयार की जाती है। इस मिलावटी शराब को ग्रेटर नोएडा के मकोड़ा गांव स्थित सरकारी शराब के ठेके पर बेचा जाता है। इस सूचना पर मेरठ सर्विलांस की टीम, बीटा दो कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सेक्टर अल्फा-1 स्थित मकान पर छापेमारी की। पुलिस टीम ने मौके से मिलावटी शराब, शराब बनाने के उपकरण आदि सामान बरामद किया। पुलिस ने मौके से 456 पव्वे मिलावटी देशी शराब, आधा ड्रम मिलावटी शराब, 710 ढक्कन, 1056 लेवल (रेपर) सात किलो यूरिया, 72 पव्वे खाली, 21 खाली पेटी और 16700 रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ती शराब लाकर उसमें मिलावट कर देसी शराब तैयार करते थे। इसके बाद उसे पव्वे में भरकर उसके ऊपर उत्तर प्रदेश का टैग लगाकर ठेके पर बेचते थे। आरोपी मोटा मुनाफा ले रहे थे। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि ठेके का मालिक मनोज जोशी पूर्व में भी बिजनौर से शराब के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अन्य आरोपियों का अपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

Related posts

भारत में अवैध रुप से रह रहे दो विदेशी नागरिकों को ड्रग तस्करी करने के आरोप में पकड़े गए, लाखों के कोकीन बरामद।

Ajit Sinha

कार सवार लोगों ने इलेक्ट्रिशयन पर किया जानलेवा हमला, लोगों ने हमलावरो को खदेड़ा वीडियो हुआ वायरल

Ajit Sinha

एनटीपीसी गेट के चेकिंग पॉइंट पर ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ के सिपाही ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x