अजीत सिन्हा / नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मलेन को संबोधित...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट गुरुग्राम: सीपी श्रीमती कला रामचंद्रन द्वारा अपराध से संबंधित विभिन्न मुद्दों और अंतर-जिला प्रभाव के साथ कानून व्यवस्था पर विचार-विमर्श करने...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 5 आईएएस और 2 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ के...
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट फरीदाबाद:विधायक राजेश नागर ने आज हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के अधिकारियों के साथ किसानों की मौजूदगी में बैठक की.किसानों को एचवीपीएन द्वारा उनके खेतों से हाईटेंशन तार गुजारने पर ऐतराज है.इसके लिए विधायक ने अधिकारियों से कहा कि लोगों की परेशानी दूर करने का उपाय तलाशें.गौरतलब है कि एचवीपीएन पृथला से सेक्टर- 78 तक बिजली की हाईटेंशन लाइन डाल रहा है। जो कि किसानों के खेतों से होकर गुजरेगी। जिसका किसान विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि इस लाइन के पड़ जाने से कम क्षेत्र में खेती होगी वहीं खेतों में बिजली का खतरा भी बना रहेगा। इसके साथ- साथ कई किसान तो छोटे खेत होने के कारण खेती ही नहीं कर पाएंगे। जिससे उनके घरों रोजी रोटी की दिक्कत हो जाएगी।विधायक राजेश नागर ने इन किसानों की मांग पर ही आज एचवीपीएन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में तिगांव, बुखारपुर और दयालपुर के सैकड़ों लोग मौजूद थे। जिन्होंने बैठक में भी अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने बताया कि कई जगहों से लोगों के मकानों के ऊपर से लाइन जा रही है। जिससे उन्हें बचाया जाए। किसानों ने बताया कि जिसके खेत से बिजली की लाइन चली जाती है, उस जमीन का बाजार भाव घट जाता है। इससे उन्हें भविष्य में अपनी जमीन के रेट गिरने का बड़ा डर है। वहीं विधायक राजेश नागर ने एचवीपीएन अधिकारियों से कहा कि इस लाइन के डालने से खेतों को कोई दिक्कत नहीं आनी चाहिए। इसके लिए सुलभ रास्ता निकालें जिससे किसी को भी नुकसान न हो। नागर ने कहा कि मैं बिजली मंत्री से भी मिलकर इस बात को रखूंगा और किसानों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। विधायक ने किसानों को भरोसा दिलाया कि आपको राहत दिलवाने के लिए वह बिजली मंत्री के सामने बात को रखेंगे। वहीं कुछ किसानों को मुआवजा दिए जाने के सवाल पर विधायक ने बताया कि बिजली लाइन के खंबों के फाउंडेशन डालने के बाद ही मुआवजा दिए जाने का प्रावधान बताया गया है। इसलिए इसके बाद मुआवजा देने का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस हफ्ते ही मुआवजा देने का काम शुरू हो जाएगा.वहीं एचवीपीएन के अधिकारियों ने कहा कि हमने फिजीबिलिटी रिपोर्ट देखने के बाद ही काम को शुरू किया है। फिर भी किसी किसान को दिक्कत है तो हम पूरे क्षेत्र का सर्वे करेंगे। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा...