Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी रिश्वत लेते अरेस्ट, डिपो होल्डर का कमीशन राशि जारी करने के लिए मांगे 30,000

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: भ्रष्टाचार के मामलो में लगातार ठोस कार्रवाई कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो, हरियाणा की टीम ने नूहं जिले में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

एंटी करप्शन ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी अधिकारी चांद सिंह नगीना के डिपो होल्डर से कमीशन राशि जारी करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। नगीना, जिला नूहं के रहने वाले डिपो होल्डर मोहम्मद मुस्तफा ने एसीबी को दी शिकायत में बताया था कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी चांद सिह कमीशन की राशि जारी करने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत मांग रहा है। इससे पहले भी आरोपी अधिकारी 20,000 रुपये बतौर रिश्वत ले चुका है।

शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए एसीबी ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी चांद सिहं को शिकायतकर्ता से रिश्वत की राशि 10,000 रुपये लेते हुए पकड़ लिया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत एसीबी थाना गुरुग्राम में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Related posts

पलवल: खेल विभाग में छात्रवृति के लिए 15 दिसंबर तक करें आवेदन: उपायुक्त

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सूरजकुंड रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार बैंक के रीजनल मैनेजर को जोरदार टक्कर मार दी, दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड आरडब्ल्यूए द्वारा आयोजित दीपावली मेले का शानदार समापन, देखें शानदार वीडियो।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x