Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

महिला सिपाही का फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर वीडियो वायरल करने वाला सिपाही को जेल भेजा

गुरुग्राम: महिला सिपाही की फर्जी फेसबुक आइडी बनाकर वीडियो वायरल करने के आरोपित सिपाही सुमित चहल को बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। साइबर थाना पुलिस ने उसे मंगलवार शाम को गिरफ्तार किया था। वह सेक्टर-40 थाने में तैनात था।

बता दें कि महिला सिपाही ने रविवार को शिकायत दी थी कि एक सिपाही ने उनकी फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर उसपर उनकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर दी है। शिकायत मिलने के बाद मंगलवार को साइबर थाना पुलिस ने सिपाही सुमित को सेक्टर-40 थाने से गिरफ्तार कर लिया था। सुमित पर आरोप हैं कि थाने के रिकॉर्ड से निकाल कर फोटो और वीडियो को वायरल किया गया था।



पुलिस पूछताछ में आरोपित सुमित चहल ने बताया कि उसके द्वारा थाने से वीडियो और फोटो नहीं निकाले गए बल्कि उसके वाट्सएप ग्रुप पर फोटो आए थे। पुलिस की माने तो आरोपी सिपाही के खिलाफ आइटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज की गई है।

Related posts

हरियाणा पुलिस ने दिवंगत ईएचसी नरसी राम के परिजनों को बीमा योजना के तहत सौंपा 50 लाख रुपये का चेक

Ajit Sinha

फर्जी वैट सेटलमेंट आदेश तैयार कर कंपनी का लगभग 1.21 करोड़ का गबन करने वाला आरोपित गुरुग्राम से गिरफ्तार

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: कानूनगो कर्मवीर सिंह 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!