Athrav – Online News Portal
हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा, पलवल जिला के बहीन, हथीन, मंडकौला समेत 5 गांवों में बनाई जाएगी लाइब्रेरी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को पलवल जिला के गांव मंडकौला में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि बहिन, हथीन, मंडकौला सहित 5 गांवों में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसके अलावा, गांव में सवा करोड़ रुपए की लागत से खरीद केंद्र बनाने को भी मुख्यमंत्री ने मंजूरी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इस वित्त वर्ष के लिए मंडकौला गांव के लिए 3.6 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से संवाद करते हुए  मनोहर लाल ने कहा कि मंडकौला गांव से 6 किलोमीटर की सडक़ को भी मंजूर किया गया है।

साथ ही, धतीर-मंडकौला गांव के बीच 3.5 किलोमीटर की सडक़ के लिए 3.2 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की गई है। उन्होंने कहा कि आस-पास के इलाके के 10 महाग्राम में सीवरेज व्यवस्था और तालाब का सुधारीकरण करवाया जाएगा। इसके अलावा, गांव के सीएचसी सेंटर के अपग्रेडेशन तथा पीडब्ल्यूडी भवन का निर्माण कार्य जारी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के लिए बनाई गई योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे, यह सरकार का लक्ष्य है। लोगों से प्रत्यक्ष मिलकर धरातल पर किए जा रहे कार्यों का पता लगाया जा सके, इसी हेतु को पूरा करने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि जिला पलवल में जनसंवाद का कार्यक्रम 12 से 14 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान 15 गांव में जाकर लोगों से प्रत्यक्ष रूप से संवाद होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने कहा था कि केंद्र सरकार विकास कार्यों के लिए यदि एक रुपया आमजन के लिए भेजती है तो यह पैसा नीचे आते-आते 15 पैसे रह जाता है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा का पूरा पैसा विकास कार्यों पर खर्च हो, ऐसी व्यवस्था बनाई है। इस मौके पर विधायक प्रवीण डागर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

प्री-एग्जाम उत्तीर्ण होने पर यूपीएससी ,एचपीएससी और ज्युडिशरी की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगी वित्तीय सहायता : सीएम ने की घोषणा

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने एक ट्रक से 822 किलोग्राम गांजा बरामद कर, एक तस्कर को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x