Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने से गुस्से में यूथ कांग्रेस, दिल्ली-जयपुर हाइवे किया जाम।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द के फैसले का युवा कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर विरोध किया। युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम के खेड़की-दौला टोल पर दिल्ली-जयपुर हाइवे को जामकर जोर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप टायर फूंका। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाइवे से हटाने के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोक हुई। यही नहीं पुलिस ने जबरदस्ती करते हुए युवा कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा के अगुवाई में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद करने के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर प्रदर्शन किया। युवा कार्य कर्ताओं ने हाइवे पर टायर फूंककर केंद्र सरकार के फैसले का विरोध जताया और अडानी की संपत्ति बढ़ने के बारे केंद्र की भाजपा सरकार से जवाब भी मांगा। दिव्यांशु बुद्धिराजा ने कहा कि केंद्र सरकार ने विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द किया है। उन्होंने केंद्र सरकार को चेताया कि राहुल गांधी सदस्यता रद करने से डरने वाले नहीं हैं, क्योंकि उनका नाम राहुल गांधी है न कि राहुल सावरकर है। कांग्रेस और यूथ कांग्रेस केंद्र सरकार की तानाशाही फैसलों का सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी।

दिव्यांशु बुद्धिराजा ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि इस तरह के तानाशाही फैसले लिए गए तो देशभर की सड़कें जाम होंगी और सरकार को इसका हर्जाना भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को मिले समर्थन से केंद्र की भाजपा सरकार डरी हुई है और जिस तरह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद में अडानी की बढ़ी संपत्ति पर सरकार से जवाब मांगा, उससे दबाने के लिए लोकसभा की सदस्यता रद करने का तानाशाही फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता गांधी परिवार के खिलाफ हर रोज अनर्गल टिप्पणी करते हैं, जिन्होंने देश को आजाद कराने से लेकर देश के विकास में अहम योगदान दिया। भाजपा सरकार वर्ष 2024 के चुनावों में हार के डर से तानाशाही फैसले ले रही है। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान, सत्यवान, मंजू तौंगड़, अंशू शर्मा, योगेश यादव, मनीष खटाना और अशोक उल्लावास सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

चारों विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीते और एक सीट निर्दलीय उम्मीद वार की हुई बंपर जीत। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भाजपा सरकार ने साढ़े चार सालों में जनता को सिर्फ लूटने का कार्य किया, अब जगह -जगह नारियल फोड़ते हुए नजर आ रहे हैं, विधायक ललित नागर ।

Ajit Sinha

बिजली चोरी करने वालों पकड़वाने के लिए टोल फ्री नंबर – 1800-180-1011 और लँड लाइन नम्बर 01662-221527 पर सूचना दें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x