Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान की फरीदाबाद शाखा ने किया कार्यशाला का आयोजन।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) के उत्तरी क्षेत्र की फरीदाबाद शाखा ने गत 24 मार्च 2023 को कार्यशाला का आयोजन सेक्टर- 16 A के कार्यालय में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा के अध्यक्ष सी एस कपिल डुडेजा ने की। वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उतर भारतीय क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष सीएस देवेंदर सुहाग उपस्थित रहें।

कार्यक्रम  में मुख्या वक़्ता एस्कॉर्ट्स कुबोटा ग्रुप के उप कंपनी सचिव सी एस अरविन्द कुमार रहे। कार्यक्रम को सम्भोधित करते हुए कुमार ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के इनसाइडर ट्रेडिंग (भेदिया व्यापार) के विभिन्न प्रावधानों के बारे विस्तार से बताया।  सुहाग ने उतर भारतीय क्षेत्रीय परिषद् के विभिन्न गतिविधियों की परिचर्चा वहा उपस्तिथ सभी सदस्यों एवं अन्य मेहमानो के साथ की।

सीएस कपिल डुडेजा, अध्यक्ष  भारतीय कंपनी सचिव संस्थान, फरीदाबाद शाखा ने आये सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन एवं धन्यवाद प्रस्ताव वाईस चेयरमैन सी एस विक्रम ग्रोवर द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक समिति से मोनिका आनंद  सचिव, कोषाध्यक्ष, रेनू कथूरिया, कीर्ति दुरेजा, सदस्य, मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एस्कॉर्ट्स कुबोटा समूह के कंपनी सचिव सी एस सत्येंद्र चौहान, एच पी चुघ, अवनीश द्विवेदी, ज्ञानेश्वर सहाइ, विक्की चौहान, प्रांजल गुप्ता  शोभित कुशवाहा, आशु मंगला व् अन्य विशिष्ट सदस्य व् छात्र मौजूद रहे। 

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ पी सिंह ने आज 59 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद ; बीए की छात्रा से उसी के दोस्त ने किया जबरन बलात्कार, शहर बल्लभगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : प्रदूषण फैलाते हुए पकडे गए तो देना होगा 50 हजार का जुर्माना, प्रदूषण फ़ैलाने वालों वाहनों के कटेंगें चालान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x