Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

जेजेपी ने दिल्ली में की महत्वपूर्ण नियुक्तियां, 14 पदाधिकारी नियुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:जननायक जनता पार्टी ने देश की राजधानी दिल्ली में पार्टी को और अधिक सक्रिय करने के लिए एक दर्जन से ज्यादा पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जेजेपी ने मशहूर सिंगर अमन गुप्ता उर्फ गिरिक अमन को दिल्ली प्रदेश महासचिव और दलबीर सिंह गांधी को प्रदेश सचिव बनाया है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रवक्ता दिनेश डागर, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सहरावत, युवा प्रदेश अध्यक्ष पंकज गोदारा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके नियुक्तियों की सूची जारी की है।

इनके अलावा जेजेपी ने दिल्ली के युवा प्रकोष्ठ में भी कई पदाधिकारी बनाए है। इनमें ललित डबास, भूपेंद्र भरतपुर और अभिषेक सहरावत को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, विनीत मोर और प्रदीप सहरावत को युवा प्रदेश महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। इसी तरह दीपक दहिया, नितिन सैनी, जगविंदर कटारिया, मनीष कुमार और एडवोकेट आनंद युवा प्रदेश सचिव होंगे। रविंद्र कुमार को युवा प्रदेश सहसचिव के पद पर नियुक्त किया है। विकास दहिया को नजफगढ़ जिला का युवा जिला अध्यक्ष बनाया है।

Related posts

केजरीवाल सरकार दिल्ली में तैयार करवा रही है 3237 बेड्स की क्षमता वाले 4 नए अस्पताल, जल्द ही बनकर होंगे तैयार

Ajit Sinha

राहुल गांधी के खिलाफ चाहे विशेषाधिकार हनन का नोटिस आए या एफआईआर हो, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता- प्रियंका

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: दिव्यांगजनों के लिए मतदान हो सुगम, निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x