Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

गोलीबारी की घटना में शामिल अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक विजेता एक खिलाड़ी अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:आज गोलीबारी की घटना में शामिल अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में रजत पदक विजेता एक खिलाड़ी को पीएस मोहन गार्डन की टीम ने गिरफ्तार किया। ये आरोपित पंकज उर्फ़ गोली एक पेशेवर खिलाड़ी है और इसने कई स्वर्ण जीतने वाले कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले हैं, इस आरोपित ने वर्ष -2019 में, दुबई में आयोजित वर्ल्ड इंटर-स्कूल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। ख़राब संगत के कारण ये अपराधी बन गया। 

पुलिस के मुताबिक आरोपित पंकज उर्फ़ गोली को थाना मोहन गार्डन में मुकदमा न. 238/ 2021, भारतीय दंड सहिंता की धारा आर्म एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में अरेस्ट किया गया है। इसके कब्जे से पुलिस ने एक बाइक, एक पिस्तौल व दो  जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित पंकज उर्फ़ गोली  ने खुलासा किया कि वह एक पेशेवर खिलाड़ी (रोप स्किपिंग) है और उसने कई स्वर्ण जीतकर कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट खेले हैं। दुबई में आयोजित इंटर-स्कूल रोप स्किपिंग चैंपियनशिप, बुरी संगत के कारण वह अपराध की ओर आकर्षित हुआ। घटना के कुछ दिन पहले उसका एक निखिल नामक शख्स से झगड़ा हो गया था जिसमें बीना देवी ने  गौतम पुत्र निखिल का समर्थन किया था। अपना गुस्सा निकालने और गौतम को डराने के लिए उसने गोली चला दी। इस आरोपित पंकज उर्फ़ गोली के खिलाफ थाना उत्तम नगर में मुकदमा नंबर -803 /20 , भारतीय दंड सहिंता की धारा 307 /34 आईपीसी के तहत दर्ज हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: इलाज के बहाने 21 वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश करने वाला आरोपित डॉक्टर अरेस्ट।

Ajit Sinha

आईएसबीटी बस अड्डे और रेलवे स्टेशन से बच्चे के अपहरण व लाखों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, कुल 10 लोग अरेस्ट, 6 बच्चे बरामद।

Ajit Sinha

देवर ने अपनी ही भाभी की चाकू घोंपकर बेरहमी से हत्या कर दी, अपनी मां को बचाने आए भतीजे पर भी चाकू से किया हमला।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x