Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ में सीएम आवास पर हुई भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मंगलवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास संत कबीर कुटीर पर विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर ‘‘ऑपरेशन’’ सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना का हार्दिक आभार जताया। विधायक दल की इस बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा के अलावा सभी मंत्री और विधायक भी मौजूद रहे। विधायक दल की बैठक में हरियाणा के अंदर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों और संगठनात्मक की मजबूती पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में भाजपा के प्रभारी डा. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में हो रहे विकास कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। बैठक में उपस्थित सभी मंत्रियों और विधायकों ने भी खुशी व्यक्त की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, विकास के क्षेत्र में हरियाणा को नंबर-1 बनाने के प्रति प्रतिबद्धता इस बैठक में जताई।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पूरे देश को भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने आतंकी ठिकानों को नेस्ताबूद किया और सरहद की रक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता मजबूत इच्छा शक्ति और मजबूत नेतृत्व से संभव हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश भर में तिरंगा यात्राओ में उमड़े लोग देश भक्ति के जज्बा के साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की गाथा गा रहे हैं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाजपा के कार्यकर्ता देश प्रथम की भावना से काम करते हैं। सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में भाजपा के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए भाजपा सरकार का लक्ष्य प्रदेश का तीन गुना गति से नॉन-स्टॉप विकास कराना है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार का ध्येय जनहित में निर्णय और योजनाएं बनाकर उनको लागू करना है,ताकि आम जन के कार्य आसानी से हो सके। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा में नायब सरकार लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय जो वादे किए हैं उन हर वादों को एक-एक करके पूरा कर रही है। डा. पूनिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा को ऐसा मुख्यमंत्री मिला है जो बिना थके और बिना रूके हरियाणा के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज की बैठक में संगठन की संरचना, तिरंगा यात्रा, ऑप्रेशन सिंदूर, एक भारत, श्रेष्ठ भारत और वन नेशन, वन इलेक्शन के अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। हरियाणा में चल रहे भाजपा के सभी कार्यक्रमों की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशंसा की और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। श्री बड़ौली ने कहा कि संगठन और सरकार एकजुट होकर लोगों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज की महत्वपूर्ण बैठक में विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्राथमिकताओं और जनता से जुड़े मुद्दों को साझा किया और उनके समाधान सुनिश्चित करने के लिए त्वरित दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि बैठक में भाजपा के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई और यह सुनिश्चित किया गया कि हर स्तर पर पार्टी की पहुंच और प्रभाव निरंतर बढ़ता रहे।

Related posts

प्रबंध निदेशक पीसी मीणा को दी विदाई: बिजली निगम में किए गए बेहतर कार्यों को किया स्मरण।

Ajit Sinha

सामाजिक ताना-बाना बनाए रखने में खाप पंचायतों का अहम योगदान: टेकचंद कंडेला

Ajit Sinha

नगर परिषद के अध्यक्ष के लिए चुनाव खर्च सीमा 15 लाख और नगरपालिका के अध्यक्ष के लिए 10  लाख रुपये निर्धारित की है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x