Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

शराब पीने के दौरान आपस में हुए गाली -गलौज में एक युवक ने अपने साथी को कुल्हाड़ी से गर्दन पर वॉर कर, कर दी सनसनीखेज हत्या -अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
शराब पीने के दौरान,गाली -गलौज होने पर एक डिलीवरी बॉय ने अपने साथी की कुल्हाड़ी से गर्दन पर वॉर कर सनसनीखेज हत्या की वारदात को अंजाम दिया। मरने वाले लड़के का नाम सतीश उर्फ खंगा निवासी गांव पिनाना जिला सोनीपत है। यह सनसनीखेज वारदात को सोमवार को अंजाम दिया गया था। इस मामले में थाना शहर में हत्या से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आज अपराध शाखा पालम विहार व थाना शहर गुरुग्राम की संयुक्त टीम ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम धर्मेंद्र है।  
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को थाना शहर, गुरुग्राम में पुलिस की ईआरवी टीम के माध्यम से एक सूचना ओल्ड रेलवे रोड नजदीक प्रेम मंदिर के सामने आरडीएस वाईन  शराब ठेके के पास एक व्यक्ति को झगड़े में चोटें लगने के कारण अचेत अवस्था मे पड़े होने के संबंध में प्राप्त हुई। उपरोक्त सूचना पाकर थाना शहर, गुरुग्राम की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां पर झगड़े में घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस के माध्यम से लवन्य अस्पताल खान्डसा,गुरुग्राम ले जाना ज्ञात हुआ। पुलिस की सीन-ऑफ-क्राइम, एफएस एल, फिंगरप्रिंट व डॉग स्क्वायड की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आगामी कार्रवाई  के लिए पुलिस टीम एक लवन्य अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने घायल सतीश कुमार को मृत घोषित कर दिया व शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी गुरुग्राम  रखवाया गया तथा मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। इस दौरान मृतक के भाई ने मृतक की पहचान सतीश उर्फ खंगा निवासी गांव पिनाना जिला सोनीपत के रूप में कराते हुए पुलिस टीम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसका भाई सतीश खांडसा मंडी गुरुग्राम में मुंशी का कार्य करता था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसी धारदार हथियार से चोट मारकर उसके  भाई की हत्या की है। इस शिकायत पर थाना शहर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि अपराध शाखा पालम विहार व थाना शहर, गुरुग्राम की पुलिस टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मुकदमा  में हत्या करने वाले आरोपित  की पहचान करके आरोपित  को आज दिनांक 20.05.2025 को गुरुग्राम से काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपित  की पहचान धर्मेन्द्र पुत्र संतलाल निवासी सुभाष नगर गुरुग्राम उम्र 34 साल के रूप में हुई। आरोपित  एक  डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के का काम करता है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित धर्मेंद्र व मृतक सतीश उर्फ खंगा ओल्ड रेलवे रोड़ पर प्रेम मंदिर के पास स्थित शराब के ठेके के पास शराब पी रहे थे, इसी दौरान आपस में इनके बीच गाली-गलौच हो गई और झगड़ा हुआ।  झगड़े के दौरान मृतक द्वारा भी कुल्हाड़ी से एक वार आरोपित पर किया गया था। जिसमें आरोपित को भी कुछ चोट लगी है। आरोपित  धर्मेन्द्र ने कुल्हाड़ी से मृतक की गर्दन पर वार कर दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

Related posts

हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने एचएसवीपी का एक्सईएन 30,000 और फार्मासिस्ट को 10000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया अरेस्ट

Ajit Sinha

हरेरा ने आज अडानी एम2के प्रोजैक्ट्स एलएलपी’ और रियल एस्टेट एजेंट  ‘नवीन एसोसिएट्स’ को किया नोटिस जारी, कार्रवाई के निर्देश।

Ajit Sinha

नवविवाहिता की छत से गिरकर हुई संदिग्ध हालत में मौत, पति दहेज़ हत्या के जुर्म में पहुंचा जेल- देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x