Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा स्वास्थ्य

बेटे और बेटी के साथ इलाज के लिए आई बुजुर्ग महिला जिला अस्पताल के बेसमेंट में मृत अवस्था मिली, मचा हड़कंप, पुलिस कर रही है जांच।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल के बेसमेंट में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला अचेत अवस्था में मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे सुरक्षा प्रभारी और अन्य लोगों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। वृद्ध महिला कि डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच सूचना मिलने पर मौके पर थाना 39 पुलिस पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला अस्पताल की इस शानदार इमारत के बावजूद यहां पर सुविधाओं का जो अभाव है इसका खामियाजा एक वृद्ध महिला को चुकाना पड़ा है। सोमवार दोपहर करीब सवा दो बजे 70 वर्षीय रामपति अपने बेटे विजय राम और बेटी शर्मिला के साथ नोएडा के सेक्टर- 126 स्थित रायपुर गांव से इलाज के लिए यहां आई थी। विजय राम ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने के बाद शर्मिला दवाई लेने फार्मेसी चली गई थी, इस बीच वह रास्ता भटक कर मां के साथ बेसमेंट 3 में पहुंच गया। वहां तबीयत बिगड़ने पर वह मां को ऊपर ले जाने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाया.

इसके बाद वह मां को वहीं छोड़कर अपनी बहन को बुलाने चला गया, इस दौरान उसने स्टेचर की व्यवस्था करने की कोशिश की लेकिन स्ट्रेचर नहीं मिला. वापस आने पर मां अचेत अवस्था में मिली। मौके पर सुरक्षाकर्मी व अन्य कर्मचारी भी मौजूद मिले।। तब वह गोद में उठाकर मां को इमरजेंसी में ले गया जहां डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना पर थाना 39 पुलिस अस्पताल मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर विजयराम व शर्मिला से पूछताछ की। एसीपी प्रथम प्रवीण सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा. वही सीएमएस डॉक्टर रेनू अग्रवाल का कहना है कि इस मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट सुरक्षा प्रभारी और मौके पर मौजूद कर्मचारियों से मांगी गई है. मामले की जांच की जा रही है.

Related posts

फिल्म बंटी और बबली की तर्ज पर, लुभावने वादे, मुनाफे का लालच देकर 150 करोड़ ठगने वाले फारार दंपति दो साल बाद अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सीईटी-2025 परीक्षा के दौरान हरियाणा पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम-डीजीपी शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

1 लाख 25 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए एचएसआईआईडीसी में तैनात जेई सत्य नारायण और आर्किटेक्ट दीपक पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x