Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव हाइलाइट्स

निजी अस्पताल की वेंटिलेटर पर बेहोश पड़ी एयरहोस्टेज के साथ अस्पताल के किसी स्टाफ ने किया यौन उत्पीड़न-केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:निजी अस्पताल के वेंटिलेटर पर एक 46 वर्षीय एयरहोस्टेज के यौन उत्पीड़न करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया। एयर होस्टेज के साथ यह यौन उत्पीड़न उस समय हुआ जब वह वेंटिलेटर पर बेहोश पड़ी हुई थी, बेहोश होने के कारण वह शोर नहीं मचा पाई। गत 5 अप्रैल 2025 को पानी में डूबने के कारण उसकी तबियत गई थी, इसके बाद वह अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुई थी। और गत 6 अप्रैल 2025 को अस्पताल के किसी स्टाफ ने उसके साथ में यौन उत्पीड़न किया। गत 13 अप्रैल 25 को जब वह असपराल से डिस्चार्ज हुई तो उसने अपने पति को अपने साथ हुई यौन उत्पीड़न के बारे में बताई। इस संबंध में थाना सदर , गुरुग्राम में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे पुलिस की जांच जारी है।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार, दिनांक 14 अप्रैल 2025 को एक 46 वर्षीय महिला ने लीगल एडवाइजर की उपस्थिति में थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस को एक शिकायत के माध्यम से बताया कि वह एक एयरलाइंस कंपनी में एयर होस्टेस है। वह कंपनी की तरफ से गुरुग्राम में ट्रेनिंग के लिए आई हुई थी और एक होटल में रुकी हुई थी। इस दौरान पानी में डूबने से उसकी तबीयत खराब हो गई जिसके बाद वह एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुई थी उसके पश्चात गत 5 अप्रैल 2025 को उसके पति ने उसके इलाज के लिए गुरुग्राम में ही एक अन्य हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। गत 13 अप्रैल 2025 को उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया। ईलाज के दौरान गत 6 अप्रैल 2025 को वह वेंटीलेटर पर थी, इसी दौरान हॉस्पिटल के किसी स्टाफ ने उसका यौन उत्पीड़न किया,उस समय वह वेंटिलेटर पर थी कुछ बोल नहीं पाई और वह बहुत डरी हुई थी।शिकायतकर्ता द्वारा यह भी बताया गया कि वह घटना के समय बेहोशी की हालत में थी। तथा दो नर्स भी उसके आस पास थी। डिस्चार्ज होने के बाद उसने अपने पति को अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न के बारे में बताया और इन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी और फिर लीगल एडवाइजर के समक्ष पुलिस को शिकायत दी। प्राप्त शिकायत पर थाना सदर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। उनका कहना है कि पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमा आगामी कार्यवाही करते हुए पीड़िता/शिकायतकर्ता के मजिस्ट्रेट के समक्ष ब्यान कराए जा चुके हैं। पुलिस टीम द्वारा हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस टीम द्वारा जल्द ही आरोपित की पहचान करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

गुरुग्राम: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने एक्सिस बैंक के मैनेजर मीत को 20000 इनाम व प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित -वीडियो सुने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: रायन इंटरनेशनल स्कूल का मोंटेसरी स्नातक और वार्षिक दिवस समारोह आयोजित,छात्रों की प्रतिभा और उपलब्धियों का प्रदर्शन-देखें वीडियो।

Ajit Sinha

डीसी डा. यश गर्ग ने आज गुरूग्राम के उद्यमियों की समस्याएं सुनी और मौके पर अधिकारियों को उनके निवारण के आदेश दिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x