Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ड्रोन उड़ाने के शक में दो बीटेक छात्रों की पिटाई व पुलिस के साथ हाथापाई व स्कूटी जलाने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ड्रोन उड़ाने के शक में गांव फरीदपुर के कुछ लोग सोमवार की रात लगभग 9 बजे एक सोसायटी के 13 वीं मंजिल पर दो बी-टेक के छात्रों की बेहरमी से पिटाई कर दी, जोकि अपने किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे और उनके स्कूटी में आग लगा दी। जब पुलिस पहुंची तो उन लोगों ने उनके साथ भी हाथापाई की। इस संबंध में संबंधित में कानून की उचित धाराओं के तहत केस दर्ज की गई, और एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर किया। फरीदाबाद:- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई  की जा रही है। इसी कड़ी में मारपीट करने, स्कूटी जलाने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में थाना BPTP की टीम ने एक नामजद आरोपित सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी बिट्टू खटाना वासी फरीदपुर को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 अगस्त को थाना BPTP की टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि त्रिवेणी सोसायटी सेक्टर-78 में काफी लोग इकट्ठा होकर दो लडको के साथ मारपीट कर रहे है। जिसपर टीम मौके पर पहुंची जहां पर काफी लोग दो लडको के साथ मारपीट कर रहे थे। पुलिस टीम ने बचाव कार्य किया तो पुलिस के साथ भी झगड़ा किया, मामले के संबंध में आयुष निवासी सेक्टर-83, फरीदाबाद ने थाना B.P.T.P में दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह अपने दोस्त अवी के साथ 18 अगस्त की रात करीब 8:30 पर फोटोशूट के लिए सेक्टर-78 में स्थित खण्डर सोसायटी त्रिवेणी में गया था। इस दौरान वहां कुछ लोगों के आने की आवाज सुनाई दी। जिसको सुनकर वो नीचे आने लगे तो उन्होंने देखा की 10/15 लोग लाठी डंडा लेकर आ रहे थे और उन लोगों ने उन्हें कहा कि यहां ड्रोन क्यों उड़ा रहे थे और जिसपर शिकायतकर्ता ने कहा कि कोई ड्रोन नहीं उडा रहे लेकिन उन्होंने उनकी कोई बात नहीं सुनी और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिस शिकायत पर थाना B.P.T.P में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।उनका कहना है  कि थाना B.P.T.P की टीम ने कार्रवाई करते हुए बिट्टू खटाना (41) निवासी  फरीदपुर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।आरोपित की गांव में मोबाइल फोन बेचने की दुकान है। 18 अगस्त की रात के समय आरोपित  अपने साथियों के साथ गांव के अड्डा पर मौजूद था, पास में ही त्रिवेणी सोसायटी की खण्डर बिल्डिंग में रोशनी दिखाई दी जिसपर उन्होंने ड्रोन उड़ाकर जासुसी करने बारे अफवाह फैला दी और अपने साथियों को साथ लेकर बिल्डिंग की तरफ चले गए । इस दौरान काफी लोग उनके साथ सोसाईटी में पहुंच गए, जहां पर दो लड़के मिले, जिनके साथ उन्होंने मारपीट की और उनकी स्कूटी जला दी। इसी दौरान पुलिस मौका पर आई तो पुलिस के साथ भी मारपीट की। आरोपित  को अदालत में पेश कर जेल भेजा जायेगा। 

Related posts

जब ऑटो साइड करने से चालक ने मना किया, तो दो इंजीनियर दोस्तों ने उसकी हत्या कर दी -पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गणतंत्र दिवस लोकतंत्र के सम्मान और गर्व का पर्व – डॉ एम के सोनी

Ajit Sinha

पीएस कालका जी ने चार कैफे और हुक्का बार में छापामारी करके 29 लोगों को अरेस्ट किया हैं, 4 हुक्का बार के मालिक शामिल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x