Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पटाखों के धमाकों के बीच पुलिस और इंटर स्टेट वाहन चोरों के गैंग के बीच हुई मुठभेड़, 2 घायल, 3 को धर दबोचा।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
दीपावली के पावन अवसर की जा रही वाहनों की चेकिंग के दौरान सेक्टर-34 कट पर दो थानों की पुलिस और इंटर स्टेट वाहन चोरों के गैंग के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए जबकि तीन बदमाशों को पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किया है. बदमाशों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं.  
 
पुलिस की गोलियों से घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है,एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि नोएडा ज़ोन के क्षेत्र में दीपावली त्यौहार पर जगह- जगह संयुक्त टीमें बनाकर चेकिंग की जा रही थी. थाना सेक्टर-24 पुलिस और थाना सेक्टर-49 पुलिस सेक्टर-54 चौकी से 57 रेड लाइट के बीच चौड़ा गांव पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी तभी दो मोटरसाइकिल पर सवार पांच व्यक्ति सेक्टर-34 कट की तरफ से आते दिखाई दिए जो पुलिस टीम को देखकर पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। जब उनको रोकने का प्रयास किया गया, उनके द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हुए। घायल बदमाशों के नाम  सौरभ और विशाल है, और दोनों  शातिर अपराधी हैं। इनका लंबा अपराधिक इतिहास है।

एडिशनल डीसीपी ने बताया कि ये बदमाश एक अंतर्राज्यीय और अंतर जनपदीय गिरोह के सदस्य हैं। इनके विरुद्ध कई मुकदमे कई थानों में पंजीकृत है। ये लूट और चोरी के मुकदमे में  जेल जा चूके है। इनके साथ तीन बदमाश आकाश सिंह, फैजान खान उर्फ छोटू और आकाश मौर्या को कांबिंग के दौरान सेक्टर 54 के खरगोश पार्क से पकड़ा गया. इनके पास से दो तमंचा बरामद हुआ जो घटना में प्रयोग किया गया था। दो बाइक बरामद हुई, जो हाल ही में इनके द्वारा चोरी की गई थी। मोबाइल बरामद हुए है। घायल दोनों बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है इनके बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। 

Related posts

रिश्वतखोरी पर SV&ACB का शिकंजा, एसडीएम कार्यालय रतिया में कार्यरत जूनियर प्रोग्रामर ₹2,500 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

दूसरे राज्यों से दिल्ली में आने वाले ट्रकों के प्रवेश पर रोक, कालिंदी कुंज बॉर्डर पर लगा कई किलोमीटर लंबा जाम

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: टाटा कंपनी का नकली नमक बेचने वाले तीन आरोपितों को क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x