Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली मुंबई

गायब पत्‍नी को ढूंढता हुआ दोस्‍त के घर पहुंचा पति, बंद फ्लैट में पड़े थे दोनों के शव

नई दिल्ली: एक शख्‍स की पत्‍नी गायब हुई तो उसे ढूंढने के प्रयास में उसने अपने साथ काम करने वाले और खास दोस्‍त को फोन लगाया लेकिन फोन उठा नहीं. दो दिन बाद वह दोस्‍त के फ्लैट पर गया तो दरवाजा खुला मिला. वह अंदर गया तो उसकी पत्‍नी और दोस्‍त दोनों की बॉडी सड़ी-गली हालत में पड़ी है. यह सनसनीखेज घटना महाराष्‍ट्र के ठाणे जिले की है.

ठाणे जिले में अंबरनाथ के एक फ्लैट के अंदर गुरुवार शाम को एक व्यक्ति और एक महिला के शव पड़े मिले. दोनों की बॉडी सड़ रही थी. महि‍ला की पहचान 36 साल की जयंती शाह के रूप में हुई जो 17 नवंबर से लापता हो गई थी और उसके पति अजीत ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. दूसरा शव उसके साथ काम करने वाले 39 साल के संदीप सक्सेना का था जो अंबरनाथ पूर्व में प्रसादम रेजीडेंसी में रहता था.

सक्सेना ने अपने गले को काटने के लिए स्टोन ग्राइंडर कटर का इस्तेमाल किया था. प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि संदीप ने पहले जयंती की हत्या की और बाद में खुद का भी गला काट लि‍या.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सक्सेना और अजीत, अंबरनाथ में एक निजी फर्म में काम करते हैं. सक्सेना नियमित रूप से अजीत के घर आता था और उनकी पत्नी जयंती की उससे दोस्‍ती हो गई थी. पुलिस को दिए अपने बयान में अजीत ने बताया कि जयंती और सक्सेना के बीच संबंध थे और उन्होंने इसका विरोध किया था.17 नवंबर से जयंती लापता हो गई और सक्सेना ने अजीत द्वारा किए गए कॉल का जवाब नहीं दिया जिसके बाद गुरुवार को अजीत ने सक्सेना के घर पर जांच की. जब दरवाजा खटखटाया गया तो वह खुला मिला. जयंती और सक्सेना दोनों को फ्लैट में मृत पाया गया.

Related posts

राहुल गांधी का सबूतों के साथ बड़ा खुलासा: हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोट बनाकर जीती भाजपा, कांग्रेस की सरकार चोरी की गई

Ajit Sinha

एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन महिलाएं समेत 5 लोगों की मौत, सडक के किनारे खराब खडे ट्रक में घुसी वैगनआर कार।

Ajit Sinha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील, इस वर्ष ‘भारत रत्न’ का सम्मान ‘‘भारतीय डाॅक्टर’’ को मिलना चाहिए- अरविंद केजरीवाल

Ajit Sinha
error: Content is protected !!