Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अलीगढ़ का टॉप-10 बदमाश ग्रेटर नोएडा में पुलिस एंकाउंटर में गोली लगने से घायल, उसका साथी फरार  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में मिर्जापुर कट के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा दे कर फरार होने में सफल हो गया। पुलिस घायल बदमाश को इलाज के लिए एक  अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घायल बदमाश के कब्जे से एक बाइक, तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को इलाज के अस्पताल ले जा रही पुलिस का कहना है कि घायल बदमाश की पहचान कालू उर्फ मोहित निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है।  घायल बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर पहले से एक दर्जन के करीब मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल यह बदमाश पांच मुकदमों में वांटेड था। घायल बदमाश जीआरपी अलीगढ़ का टॉप 10 अपराधी है। ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि रबूपुरा थाना पुलिस की एक टीम मिर्जापुर कट पर चैकिंग कर रही थी तभी  बाइक पर सवार दो संदिग्धों को आता देख रुकने का इशारा किया लेकिन ये दोनों बदमाश रुकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे जबावी फायरिंग में कालू उर्फ मोहित को गोली लागने से वह मौके पर गिर गया जिसे पुलिस ने दबोच लिया।

उसका साथी मौके से फरार होने में सफल हो गया। डीसीपी का कहना है कालू उर्फ मोहित शातिर किस्म का अपराधी है और पिछले दिनो रबूपुरा के चचूरा के पास लूट की  वारदात में पुलिस को इसकी तलाश थी। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाइक, तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने उससे पुलिस उससे  पूछताछ कर उसके साथी तलाश शुरू कर दी है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एक थाने के एसएचओ को थाना परिसर से 30000 रूपए रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

शार्प शूटर दुकान पर गया था पक्षी व्यापारी की हत्या करने पर वहां पर उसका भाई मिला तो उसे ही गोली मार कर हत्या कर दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद के छायसा निवासी शिव कुमार बुलंदशहर पुलिस के चंगुल से हुआ फरार, सूरजपुर थाने 4 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!