Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा फरीदाबाद

फरीदाबाद के छायसा निवासी शिव कुमार बुलंदशहर पुलिस के चंगुल से हुआ फरार, सूरजपुर थाने 4 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: सूरजपुर स्थित जिला न्यायालय में पेशी के लिए  लाया गया जालसाजी कर ठगी करने का आरोपी एसीजेएम फर्स्ट की कोर्ट नंबर 13 से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश को इधर-उधर काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने फरार हुए बदमाश और उसे पेशी पर लाए बुलंदशहर के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ लापरवाही बरतने पर मुकदमा दर्ज किया है। 

ये तस्वीर आरोपी शिव कुमार की है जिसे दनकौर कोतवाली में दर्ज जालसाजी से ठगी के एक मुकदमे में वारंट बी पर जिला कारागार बुलंदशहर से तलबी पर आया था। अपर पुलिस उपायुक्त क्राइम इलामारन ने बताया कि मूल रूप से फरीदाबाद के छायसा निवासी शिव कुमार पर चोरी और टप्पेबाजी के कई मामले दर्ज हैं। कुछ दिनों पहले बुलंदशहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बुलंदशहर पुलिस के चार सिपाही शांतनु त्यागी, वीरपाल सिंह, विपिन कुमार और सुरेंद्र कुमार आरोपी शिव कुमार को बुलंदशहर जिला कारागार से पेशी पर गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय लाए थे। एसीजेएम प्रथम की कोर्ट नंबर-13 में पेशी के दौरान शिव कुमार पुलिस कस्टडी से पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। कोर्ट से भागते दौरान आरोपित सीसीटीवी में भी कैद हो गया है। बुलंदशहर के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सूरजपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की 3 टीमें बनाकर फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिसकर्मियों द्वारा बरती गई लापरवाही के संबंध में रिपोर्ट एसएसपी बुलंदशहर को भेजी गई है।

Related posts

25000 के ईनामी अन्तर्राजीय कुख्यात गिरोह के डकैत को पुलिस ने किया गिरफ्तार,एटीएम लूट के 15 केस दर्ज हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:गिर्राज प्रसाद की रस्म पगड़ी व ब्रह्म भोज में शामिल हुए केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर , विजय बैंसला, हंस आहूजा।

Ajit Sinha

मोदी सरकार के 3.70 लाख करोड़ के विशेष पैकेज की घोषणा से समृद्ध और सशक्त बनेगा किसान: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x