Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के तीसरी बार प्रधान बने आकाश गुप्ता, बधाई देने वालों का लगा तांता -वीडियो।




अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स एसोसिएशन के प्रधान, महासचिव, वरिष्ठ उप प्रधान , सचिव, कोषाध्यक्ष व संयुक्त कोषाध्यक्ष पदों के लिए किसान भवन , सेक्टर -16 में हुए चुनाव में आकाश गुप्ता गुट के पांच उम्मीदवारों ने बड़ी जीत हासिल की हैं, जिसमें प्रधान पद के उम्मीदवार आकाश गुप्ता ने 40 वोटों से बड़ी जीत हासिल की, वही सरदार गुरमीत सिंह देओल महासचिव, सुनील जेटवानी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अवनीश भसीन सचिव, हिमांशु अग्रवाल कोषाध्यक्ष पदों पर जीत हासिल की हैं। आकाश गुप्ता फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स एसोसिएशन के तीसरी बार प्रधान चुने गए हैं। इससे पूर्व बार सर्व सर्वमति से दो बार चुने गए थे। वही, मुकेश चौधरी गुट के ऋतुराज संयुक्त कोषाध्यक्ष व उमेश ग्रोवर उपाध्यक्ष के पदों पर जीत हासिल की हैं। इसमें मुख्य तीनों पदों पर आकाश गुप्ता के गुट ने जीत ने हासिल की हैं।


आज पूरे दिन आकाश गुप्ता के गुट को जिताने के उद्देश्य से हंस आहूजा, दिनेश अग्रवाल उर्फ़ राम देव, विजय बैसला, उमा शंकर गर्ग , राजवीर नेता जी , ऋषिपाल, टोनी जिंदल, केशव अग्रवाल,राजेंद्र शर्मा बैरी वाले, राजपाल चौहान, योगेश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, राज कुमार जिंदल, संदीप वर्मा,पवन चुटानी, राम प्रताप ग्रोवर (अंकल) , जतिन आहूजा, लोकेश चौधरी , भीम अरोड़ा, अमित अग्रवाल, अजय गोयल , ललित भड़ाना ( नन्नू )


व अरुण शर्मा सहित सैकड़ों प्रॉपर्टी डीलर्स कड़ाके की ठंड में चुनाव शुरू से लेकर नतीजे आने तक उनके साथ डटे रहे, और आकाश गुपत को प्रधान पद की जीत दिला कर ही उनके चाहने वाले अपने अपने घरों के लिए लौटे। जीत की घोषणा होते ही उपस्थित लोगों ने आकाश गुप्ता , सरदार गुरमीत देओल,सुनील जेटवानी, अवनीश भसीन व हिमांशु अग्रवाल को फूल -मालाओं को पहना कर व लड्डू खिला बधाई दी, और ढोल की थाप पर उनके चाहने वालों ने जमकर डांस किए।

Related posts

फरीदाबाद :हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट जिला ईकाई लगाएगी रक्तदान शिविर,समाज हित के कार्यो में पत्रकार दे अपना योगदान: राजेन्द्र दहिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एक दर्जन गांवों में पांच हजार फलदार और छायादार पौधें अवश्य लगाएं ,विनोद व देवेंद्र चौधरी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -85 व 65 दो अलग -अलग चोरों को गिरफ्तार कर 28 मोटर साइकिलें, दो स्कूटी, एक ऑटो बरामद किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x