Athrav – Online News Portal
नोएडा वीडियो

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट, ऑपरेशन चला कर  कई शराब के ठेकों पर की छापेमारी। 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से लोगों की हुई मौत के बाद जिला प्रशासन अलर्ट हो गया और एसडीएम दादरी, एक्साइज इंस्पेक्टर और पुलिस  के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कई शराब के ठेकों पर औचक निरीक्षण किया और जानकारी हासिल की कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि गलत तरीके से शराब बेची जा रही हो इसके साथ ही जिला प्रशासन ने शराब के ठेको पर तैनात लोगों को आदेश दिया कि वह इस बात का ध्यान रखेंगे कि ना तो लॉकडाउन का उल्लंघन ना करें।  वही अचानक हुई छापेमारी से शराब के ठेके पर तैनात लोगों पर हड़कंप मच गया।

ग्रेटर नोएडा में यमुना प्राधिकरण क्षेत्र का काफी बड़ा हिस्सा बुलंदशहर और अलीगढ़ से सटा हुआ है। गौतमबुद्ध नगर में यमुना और हिंडन का क्षेत्र अवैध रूप से देसी शराब बनाए जाने के लिए बदनाम हैं। वैसे भी यमुना के दूसरी तरफ हरियाणा की सीमा लगती है। जहां से गौतमबुद्ध नगर की ओर बड़े स्तर पर शराब की तस्करी की जाती रही है। शराब माफिया पर नकेल कसने के लिए प्रशासन, आबकारी और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया है। इसके अलावा अलग-अलग टीमें शराब की दुकानों पर भी छापेमारी कर रही हैं।

शराब की दुकानों पर छापेमारी कर देखा जा रहा है कि कहीं ठेका संचालक जहरीली शराब की सप्लाई तो नहीं कर रहे हैं। एसडीएम दादरी और एक्साइज इंस्पेक्टर ने ठेका संचालकों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के साथ शराब की बिक्री के निर्देश दिए। जो लोग मास्क लगाकर हैं उन्हीं लोगों को शराब दी जाए इसके साथ ही अगर कोई नाबालिक आता है तो उसको शराब ना दी जाए। सभी को हिदायत दी गई कि किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर ताजमहल का दीदार करने का सफर हुआ महंगा

Ajit Sinha

रात का खाना बना काल, दो मासूम की मौत, माँ की हालत गंभीर , जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha

बैडमिंटन खेल रहे बिजनेसमैन की हार्ट अटैक से मौत, प्राथमिक उपचार और सीपीआर देने के बावजूद नहीं बच सकी जान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x