Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

जेवर से अपहृत किए गए लड़के को पुलिस ने सकुशल किया बरामद ,3 अपहरणकर्ता अरेस्ट, एक करोड़ की मांगी थी फिरौती 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के थाना जेवर क्षेत्र के कस्बे में रहने वाले एक 18 वर्षीय लड़के  अपहरण के मामले में तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेवर थाना पुलिस ने शख्स को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बदमाशो से घटना में प्रयुक्त गाडी वैगनार, एक तमंचा, दो चाकू अपहृत का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपितों शख्स के अपहरण के लिए उनके परिजानों से एक करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। जेवर थाने में खड़े अपहृत किए गए 18 वर्षीय युवक मनु देव और उसके परिजन पुलिस को की गई त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद दे रहे हैं।  मनु देव का अपहरण 5 दिसंबर की शाम को उस समय हुआ था, जब वह अपने खेत पर मोटरसाइकिल लेकर गया था। 

लेकिन वह वहां से काफी समय बीत जाने के बावजूद घर नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्हे मनु देव की मोटरसाइकिल खेत में ही मिल गई, लेकिन मनु देव गायब था।  मनोज देव के पिता ओमवीर सिंह ने बताया कि पूरी रात उन्होंने बेटे को ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।  इस के बाद अगली सुबह 6 दिसंबर को उन्होंने जेवर कोतवाली में अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपहरण में प्रयुक्त गाडी वैगनार के साथ पुलिस की गिरफ्त में खड़े जोगेन्द्र सिंह उर्फ जोगन जाट, बलवीर, सुधीर जाट पुत्र सहदेव को जेवर पुलिस मनुदेव के किडनैप करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि गुमशुदा मनुदेव के तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई थी।

इस दौरान 7 दिसंबर को मनुदेव के पिता ने बताया कि उन के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उनके बेटे को छोड़ने के लिए एक करोड़ 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है, और रुपए ना देने पर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। एडीसीपी ने बताया कि पुलिस ने मनु के मोबाइल की लोकेशन और मोबाइल नंबरों की सीडीआर के आधार पर कार्रवाई करते हुए बुधवार 9 दिसंबर को छोटा जुंबा झुप्पा बंदा कट पर एक संदिग्ध गाड़ी में सवार तीन अपहरणकर्ताओं जोगेन्द्र सिंह उर्फ जोगन जाट, बलवीर, सुधीर को पकड़ लिया गाड़ी की पिछली सीट पर हाथ पैर और मुंह बांधे मन्नू को सकुशल बरामद कर लिया गया।

Related posts

नोएडा को गोल्डन सिटी अवार्ड हासिल करने वाला प्रदेश और एनसीआर से इकलौता शहर,अवॉर्ड का सर्टिफिकेट राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने किया प्रदान।

Ajit Sinha

परीक्षार्थी की जगह नकली परीक्षार्थी को बैठकर पास कराने का ठेका लेने वाले सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, 5 अरेस्ट।

Ajit Sinha

आर्मी का फर्जी आईडी कार्ड इस्तेमाल करते हुए शराब की बोतलें सप्लाई करने वाले तीन आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!