Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

रायपुररानी सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक से दो चचेरे भाइयों को कुचलने वाला चालक गिरफ्तार, ट्रक जब्त


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला/रायपुररानी: पंचकूला जिले के थाना रायपुररानी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास 4/5 अप्रैल देर रात एक सड़क हादसा घटित हुआ। त्रिलोकपुर की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो चचेरे भाइयों को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  पुलिस ने उसी दिन आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया है।

पंचकूला वासी मृतक के भाई निशांत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार रात वह अपने छोटे भाई अरुण (18) और चाचा के लड़के दीक्षित के साथ अपनी मौसी के लड़के से मिलने गांव बडोना कलां गए थे। रात करीब 12.15 बजे जब वे वापस अपने गांव लौट रहे थे, तो रायपुररानी में पीर बाबा की मजार के पास यह हादसा हुआ। निशांत अपनी बाइक पर पीछे चल रहा था, जबकि अरुण अपनी मोटरसाइकिल चला रहा था और दीक्षित उसके पीछे बैठा था।

निशांत ने बताया कि त्रिलोकपुर की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने वाहन को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए गलत दिशा में लाकर अरुण की मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई सड़क पर गिर गए और ट्रक का पिछला टायर उनके ऊपर से गुजर गया। चश्मदीदों और राहगीरों ने तुरंत ट्रक को रुकवाया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक अरुण और दीक्षित की मौत हो चुकी थी।डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने बताया कि यह सड़क हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। सूचना मिलते ही रायपुररानी थाना से मुख्य सिपाही राजीव कुमार और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल (सेक्टर 6, पंचकूला) की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया था। शिकायतकर्ता निशांत के बयान के आधार पर आरोपी ट्रक चालक अभिषेक ठाकुर, निवासी जिला चम्बा (हिमाचल प्रदेश) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1), 281 और 324(4) के तहत मामला दर्ज किया गया।  मौके से दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल और ट्रक को जब्त किआ गया। हमारी टीम द्वारा उसी दिन आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था।

Related posts

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ बना करप्शन कैपिटल, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के इस्तीफे की मांग: नीरज शर्मा, शारदा राठौर

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने कुख्यात गैंगेस्टर सुनील उर्फ़ बांदा को लोडेड पिस्टल के साथ किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

उडिसा एव विशाखापट्टनम से बड़ी मात्रा गांजा तस्करी कर एनसीआर में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, 51 किलो गांजा, बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x