Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के खाता से 68 करोड़ रुपए गबन करने के मामले में एसीबी ने तीन आरोपितों को किया अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: एसीबी पंचकूला की टीम ने सोमवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में आरोपित  विजय कुमार पुत्र फकीर चंद, मनोज कुमार सिंगला पुत्र तरसेम चन्द व सुनील गर्ग पुत्र शीशपाल (प्राइवेट व्यक्ति) निवासी सनसिटी परिक्रमा, सेक्टर-20, पंचकूला को उनके विरुद्ध तफ्तीश के दौरान पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर गिरफ्तार किया गया। आरोपितों  को आज न्यायालय, पंचकूला में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया  जाएगा।मामला यह था कि वर्ष 2015 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना साजिश के तहत विभाग का बैंक खाता न. 1183002100026639 पंजाब नैशनल बैंक, मनीमाजरा, चंडीगढ़ में खोला गया।

वर्ष 2015 से वर्ष 2019 तक सुनील बंसल तत्कालीन वरिष्ठ लेखा अधिकारी, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला द्वारा एल.ए.ओ. कार्यालय गुरुग्राम के बैंक खातों से 22 करोड़ रुपये व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के खाता से 46 करोड़ रूपए कुल करीब 68 करोड़ रुपए  पंजाब नैशनल बैंक, मनीमाजरा, चंडीगढ़ के बैंक खाता न. 1183002100026639 में सरकारी राशि को अवैध तौर पर ट्रांसफर किया गया तथा उपरोक्त करीब 68 करोड़ रुपये राशि को पंजाब नैशनल बैंक, मनीमाजरा, चंडीगढ़ के बैंक खाता न. 1183002100026639 से आगे अलग-2 प्राइवेट व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर करके उपरोक्त सरकारी राशि का गबन किया तथा सुनील बंसल  द्वारा अपनी सेवानिवृत से एक दिन पहले दिनांक 27.2.2019 को उपरोक्त खाता को बंद करवा दिया गया।
इस सम्बन्ध में मुकदमा संख्या 116 दिनांक  07.3.2023 धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी. भारतीय दण्ड संहिता थाना, सेक्टर-7, पंचकूला में दर्ज किया गया। इस केस की तफ्तीश नवम्बर, 2023 में ए.सी.बी. पंचकूला को ट्रांसफर की गई।इस प्रकरण में तफ्तीश के दौरान आरोपित  मनोज कुमार सिंगला के बैंक खाता  में लगभग 7 करोड़ रूपए , आरोपित  सुनील कुमार गर्ग के खाता में करीब 5 करोड़ 88 लाख रुपए , आरोपित  विजय कुमार के बैंक खाता में करीब 5 करोड़ पंजाब नैशनल बैंक, मनीमाजरा, चंडीगढ़ के बैंक खाता न. 1183002100026639 से कुल 17 करोड़ 88 लाख रुपए  ट्रांसफर होने पाए  गए है। इसके अतिरिक्त तीनो आरोपितों की दो कंपनियों
Certain Future Solutions Pvt Ltd. & Fabulous Future Pvt Ltd. के एच.डी.एफ.सी. बैंक शाखा जीरकपुर में करीब 4 करोड रुपए  ट्रांसफर होना पाया गया है। तफतीश में पंजाब नेशनल बैंक, मनीमाजरा, चण्डीगढ़ के तत्कालीन ब्रांच मैनेजर व अन्य बैंक कर्मियो की भूमिका की जाँच भी की जा रही है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा पुलिस ने लक्की ड्रॉ की योजना बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी  करने वाले बाप-बेटे को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha

बदमाशों ने कार रोक कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर लड़के की हत्या,पुरानी रंजिश के कारण हत्या, हंगामा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिले के नागरिक अस्पताल से मेडिकल स्टाफ बनकर नवजात लड़के को चोरी कर ले गई अज्ञात महिला- मचा हड़कंप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x