Athrav – Online News Portal
नोएडा

नशे में खंबे पर चढ़ा युवक करंट लगने से ट्रांसफार्मर पर गिरा, बुरी झुलसा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा: नशे में धुत युवक बिजली के खंबे पर चढ़ गया, करंट लगने से ट्रांसफार्मर आ गिरा और करंट से झुलस गया। लोगों ने आनन-फानन बिजली का शटडाउन कर उसे रेस्क्यू किया और उसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल भर्ती कराया लेकिन उसकी लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए, उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह वीडियो विचलित करने वाला है नहीं, खौफनाक भी है. इसमें एक युवक नशे की हालत में बिजली के खंभे पर चढ़ गया ,लोग आवाज लगाते रहे, लेकिन वह नीचे उतरने के लिए राजी नहीं था।   अचानक की उसको करंट लगने से वह नीचे ट्रांसफार्मर पर गिर पड़ा और बुरी तरह झुलस गया। लोगों ने से फौरन अस्पताल में भर्ती कराया।  

ग्रेटर नोएडा के एडीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि युवक का नाम नौशाद है वह मूल रूप से बुलंदशहर के कलौंदा गांव का रहने वाला है यहां जेवर के मोहल्ला रावलपटटी स्थित अपने ससुराल में रहता है।  पहले उसने शराब पी, फिर दाऊजी मंदिर के पास बने बिजली के खंभे पर चढ़कर बिजली के तार को पकड़ लिया।  जिसके कारण करंट से गंभीर रूप से घायल हो गया.  घायल अवस्था में उसे जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी बिगडती की हालत को देखते हुए  दिल्ली की हायर सेंटर से रेफर कर दिया गया है।   पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। 

Related posts

नकली सेनिटाइजर बनाने वाली कंपनी में छापा,10000 से अधिक नकली बॉटल्स,अनगनित मास्क बरामद, कंपनी सील, देखिए लाइव वीडियो

Ajit Sinha

आधी रात को हत्या, सुबह एनकाउंटर, पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने घायल, दबोचा गया मुख्य आरोपी टिल्लू।

Ajit Sinha

स्वच्छता रैंकिंग में नोएडा को अव्वल लाने में जुटा प्राधिकरण, सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने दिखाई स्वच्छता रथों को हरी झंडी-देखें वीडियो 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x