Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: जिलाधीश विक्रम सिंह ने 10 विदेशी नागरिकों को शपथ दिलाकर भारतीय नागरिकता प्रदान की


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:जिलाधीश विक्रम सिंह ने आज सोमवार को अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान से आए 10 विदेशी नागरिकों को शपथ दिलाकर भारतीय नागरिकता प्रदान की है। नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 5 के अधीन भारत के नागरिक के रूप में रजिस्ट्रीकृत करने अथवा धारा 6 के अधीन उसे देशीकरण संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए उसके द्वारा प्रयोग की जाने वाली शक्तियों के तहत यह नागरिकता जिलाधीश विक्रम सिंह ने प्रदान की है।  

इन लोगों को दी गई नागरिकता:-
आज भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वाले लोगों में अफगानिस्तान से आए 25 वर्षीय संदीप रत्रा, 37 वर्षीय इन्सांत कुमारी, 76 वर्षीय उत्तम चंद, 43 वर्षीय इंदरजीत सिंह, 38 वर्षीय बलजीत कौर तथा पाकिस्तान से आए 68 वर्षीय प्रेम नाथ, 30 वर्षीय माला, 38 वर्षीय अर्जन दास, 16 वर्षीय करिश्मा व 60 वर्षीय प्रेमा कुमारी शामिल हैं। आपको बता दें पूरे देश में 13 जिलाधीशों को ही भारत सरकार ने यह विदेशी नागरिकों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने की शक्ति प्रदान की गई है। इनमें फरीदाबाद का जिलाधीश भी शामिल है। केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 16 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान देश के अल्पसंख्यक समुदायों के किसी भी व्यक्ति इनमें हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई को भारतीय नागरिकता देने का अधिकार जिलाधीश को भारतीय नागरिकता अधिकार देने का अधिकार प्रदान किया गया है।
देश इन जिलाधीशो को सरकार द्वारा प्रदान की गई है शक्तियां:- 
देश के गुजरात राज्य के मोरबी, राजकोट, पाटन एवं बड़ोदरा और छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग तथा बलोदा बाजार, राजस्थान प्रांत के जालौर, उदयपुर, पाली, बाड़मेर और सिरोही , हरियाणा प्रांत के फरीदाबाद तथा पंजाब प्रांत के जालंधर के जिलाधीश को भारत सरकार ने नागरिकता प्रदान करने का अधिकार दिया है।

Related posts

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ जनसभा मे शामिल हुए हरियाणा के पूर्व मंत्री विपुल गोयल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन बेल्ट की जमीनों पर लगे फ्रूट मार्किट पर चला ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम का बुलडोजर -लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद जिला प्रशासन ने ग्रीन फिल्ड सहित कौन कौन से कालोनियों और सेक्टरों को कंटेनमेंट जॉन में शामिल किया हैं, जानिए इस खबर में

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x