Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रीन फील्ड श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में “श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा” उत्साह पूर्वक और भव्य तरीके से मनाया जाएगा -वीरेंद्र भड़ाना।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड की श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में “श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा” समारोह आगामी 22 जनवरी-2024 को बड़े ही धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस संबंध में एक बैठक ग्रीन फील्ड की कम्युनिटी सेंटर में रविवार को आयोजित की गई,जिसमें ग्रीन फील्ड कॉलोनी की विभिन्न सामाजिक संगठनों के दर्जनों सदस्यगण शामिल हुए, जिनमें मुख्य नाम सुभाष त्यागी, ब्रिज गोपाल, हेमंत ,जग्रनाथ खेड़ा,अनिल कुमार, इंदिरा खेड़ा, कैलाश (आरएसएस), अशोक गोयल (आरएसएस), विवेक भड़ाना, राजेश सलूजा, माधव पांडेय,सुरेश बघेल, रेखा रस्तौगी, रेखा मित्तल, देवेंद्र मेहंदीरत्ता, हरीश चंद हैं। में यह फैसला लिया गया। आज ये जानकारी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के संरक्षक वीरेंद्र भड़ाना ने दी।
वीरेंद्र भड़ाना ने बताते हैं कि कल रविवार को ग्रीन फील्ड की कम्युनिटी सेंटर में एक खास मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें आरएसएस,ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वैलफेयर सोसायटी, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, ग्रीन फील्ड कॉलोनी के दर्जनों सदस्य गण शामिल हुए। इस बैठक में ये फैसला लिया गया की, कि आगामी 21 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ,ग्रीन फील्ड कॉलोनी से भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, और इस शोभा यात्रा का जगह – जगह श्री राम भक्त गण उनका स्वागत, और साथ में फूलों की बरसात करेंगें। जगह -जगह लगाईं गई स्टालों पर श्री राम भक्त प्रसाद स्वरूप फल वितरित करेंगें, साथ ही पानी , चाय व भंडारे की प्रसाद की पूर्ण रूप से व्यवस्था की गई, पूछने पर उन्होनें कहा कि ये भव्य शोभा यात्रा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर , ग्रीन फील्ड से सुबह के 11 बजे शुरू होगी , और ग्रीन फील्ड के तीनों ब्लॉकों के रास्ते से गुजरती हुए इसी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में ही समाप्त होगी। भड़ाना ने यह भी कहा कि आगामी 22 जनवरी 2024 को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सुबह के 9 बजे श्री राम रक्षा स्त्रोत, हनुमान चालीसा के पाठ, भजन कीर्तन, हवन, आदि एंव बड़ी स्क्रीन पर श्री राम मंदिर अयोध्या से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा व पूजन का सीधा लाइव प्रसारण, उसके बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Related posts

अफसर की फोटो लगा कर नहीं कर पाएंगे अपराध, साइबर नोडल अधिकारियों की हुई ट्रेनिंग।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -30 ने एक ऐसे ठग बाबा को गिरफ्तार किया हैं जो लोगों को जेब में रखे हुए पैसों दोगुना करने झांसा देता था।

Ajit Sinha

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने आज 6 करोड़ 55 लाख रुपए लागत से बनने वाली सडक़ चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण कार्य का किया शुभारंभ ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x