Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा-एनसीआर की पुलिस के लिए सिरदर्द बना शातिर लुटेरा पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चोरी की बाइक पर सवार होकर चेन और मोबाइल लूट की वारदात करने वाले शातिर बदमाश और थाना सेक्टर- 24 पुलिस के बीच सैक्टर- 56 टी पॉइंट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बदमाश के पास से लूट और चोरी के पांच मोबाइल, 8500 रुपये की नगदी, तमंचा और कारतूस और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान सोहन सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई है. त्रिलोक पुरी निवासी सोहन सिंह दिल्ली के अलावा एनसीआर के तीन जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था. एडिशनल डीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि ये मुठभेड़ सेक्टर- 56 टी पॉइंट के पास हुई जब थाना सेक्टर- 24 पुलिस चौकी हरिदर्शन क्षेत्र सेक्टर- 11 मदर डेयरी के पास चौराहे वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध लगने वाले बाइक सवार रुकने का इशारा किया तो वह रुका नहीं पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा, पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि सोहन सिंह उर्फ सोनू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सोहन सिंह शातिर किस्म का लुटेरा है । उसके खिलाफ अलग-अलग थाने में 16 केस दर्ज होने की मिली जानकारी मिली है, जिसकी पुष्टि करने से साथ उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी व अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।

Related posts

साइबर धोखेबाज़ों से रहें सावधान,रेंट पेमैंट ऐप का इस्तेमाल करते समय बरते विशेष सतर्कता: डीजीपी   

Ajit Sinha

शनिवार,8 नवंबर को सुबह 8 से यात्रा समाप्त होने तक फरीदाबाद से गुड़गांव (पाली – मागंर ) आने- जाने वाला मार्ग पूर्णतया बंद रहेगा

Ajit Sinha

बिना लाइसेंस के हुक्का पिलाने वाले बार पर पुलिस और आबकारी विभाग का छापा, मालिक समेत तीन अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x