Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ शिक्षा हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: अप्रैल महीने में पदोन्नत कर शिक्षकों को दे दिए जाएंगे सेंटर-शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर में और सुधार लाना है। इसी कड़ी में अप्रैल 2025 में पीआरटी से टीजीटी, टीजीटी से पीजीटी,पीजीटी से प्रिंसिपल, प्रिंसिपल से बीईओ, बीईओ से डिप्टी डीईओ और डिप्टी डीईओ से डीईओ की प्रमोशन कर दी जाएगी। अप्रैल महीने में ही सभी नवनियुक्त व प्रमोशन पाने वाले शिक्षकों को उनके स्टेशन दे दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा आज सिविल सचिवालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को ध्यान में रखकर पीआरटी, टीजीटी व पीजीटी की पोस्टों का रेशनेलाइजेशन कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मई के प्रथम सप्ताह में अलग-अलग चरणों में सभी तरह के टीचरों का ट्रांसफर ड्राइव शुरू करके जुलाई में सभी को उनके नए स्टेशन पर ज्वाइन करवा दिया जाएगा ,ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से चलती रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बजट भाषण में की कई गई घोषणा के मद्देनजर हर 10  किलो मीटर के दायरे में एक नया मॉडल संस्कृति स्कूल खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को और बेहतर शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का विजन है कि राजकीय स्कूलों में बच्चों के लिए ईपुस्तकालय हों। इसी को ध्यान में रखकर 193 राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालयों एवं 250 पीएम श्री विद्यालयों में ईपुस्तकालय खोले जाएंगे।उन्होंने कहा कि बच्चे स्कूलों में सुरक्षित महसूस करें। इसलिए प्रदेश के 1497 राजकीय स्कूलों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। बैठक में हरियाणा स्कूल एजुकेशन के प्रिंसिपल सेक्रेटरी श्री पंकज अग्रवाल, एलीमेंट्री एजुकेशन के डायरेक्टर विवेक अग्रवाल और सेकेंडरी एजुकेशन के डायरेक्टर जितेंद्र दहिया मौजूद रहे।

Related posts

त्वरित समाधान: साइबर धोखाधड़ी की गई 60% राशि को शुरुआती 6 घंटों के भीतर किया गया फ्रीज़ -शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha

नवनियुक्त कुलपति अशोक कुमार,सेवानिवृत आईपीएस ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत शिष्टाचार मुलाकात की।

Ajit Sinha

कार्यकर्ताओं की मेहनत से पूरे हरियाणा में खिल रहा है कमल: ओम प्रकाश धनखड़

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x