Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

हत्या , हत्या की कोशिश , लूट , डकैती , फिरौती जैसे 3 दर्जन से अधिक मामलों में लिप्त एक कुख्यात आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: हत्या , हत्या की कोशिश, लूट , डकैती, फिरौती जैसे सनसनीखेज वारदातों को अंजाम देने के मामले में अपराध शाखा , मानेसर की टीम ने एक कुख्यात आरोपित को अरेस्ट किया हैं। इस पर कुल तीन दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। अरेस्ट किए गए आरोपित का नाम मोनू ,उम्र 30 वर्ष हैं। इसे थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में ओला टैक्सी लूटने के एक मामले में अरेस्ट किया गया हैं। ये खुलासा सोमवार को एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए।

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि गत 15 अप्रैल 2023 को एक ओला टैक्सी कार चालक ने पुलिस थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया  कि वह  अपनी टैक्सी कार लेकर पचगांव चौक पर खड़ा था, जहां पर तीन युवक आए और बिलासपुर चौक जाने की बात कहकर गाड़ी में बैठ गए। वो इसे विभिन्न स्थानों पर जाने की बात कह कर घुमाते रहे तथा गांव पुखरपुर के पास बने केएमपी अंडरपास के नजदीक पहुंचते ही उसको  ज़बरदस्ती गाड़ी से बाहर उतार दिया तथा उसकी गाड़ी लूट कर ले गए। इस सम्बंध में पुलिस थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज  किया गया।उनका कहना हैं कि अपराध शाखा ,मानेसर उप-निरीक्षक व इंचार्ज ललित कुमार की टीम ने लूट करने की वारदात को अंजाम देने वाले 1 आरोपी को रविवार को पचगांव चौक से काबू किया जिसकी पहचान *मोनू (उम्र 30 वर्ष)* के रूप में की गई हैं। आरोपी मोनू से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उसने  अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। गाड़ी लूटने के बाद इन्होंने पंचगांव में एक ढाबे पर मारपीट करने, ढाबे के अंदर लूटी हुई गाड़ी से टक्कर मारने, ढाबे में गाड़ी घुसाकर  जानलेवा हमला करने की वारदात को भी अंजाम दिया था। इस सम्बन्ध में भी थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में मुकदमा दर्ज  है। इन वारदातों में आरोपी के साथ रहे उसके  दोनों साथी आरोपियों *अमित उर्फ मोटा व अजीत* को अपराध शाखा  मानेसर की पुलिस टीम द्वारा क्रमशः दिनांक 15.04.2023 व 16.04.2023 को गांव नैनवाल से गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।उनका कहना हैं कि आरोपी से पूछताछ में यह भी ज्ञात हुआ कि गुरुग्राम के विभिन्न थानों में उसके  खिलाफ लूट, डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती, छेड़छाड़, मारपीट, छीनाझपटी, चोरी व अवैध हथियार रखने इत्यादि अपराधों के सम्बन्ध में करीब 03 दर्जन मुकदमा दर्ज  हैं। उसके  खिलाफ धारूहेड़ा (रेवाड़ी) व तिजारा (राजस्थान) में भी अपराधिक मामले दर्ज है। *पंचगांव चौक पर गोली मारकर हत्या करने के मामले में जेल में बंद था, दिनांक 14.03.2022 को ही वह  जमानत पर जेल से बाहर आया था* और फिर से संगीन वारदातों को अंजाम देने में सक्रिय हो गया। यह पुलिस थाना IMT मानेसर का BC भी है। आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर *उपरोक्त मुकदमा  में शिकायत/पीड़ित टैक्सी चालक से लूटी गई कार (स्विफ्ट डिजायर) आरोपी के कब्जा से बरामद* की गई है। 

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेक्टर -48 ने पंकज शर्मा हत्याकांड के मामलें में उसके तीन दोस्तों को किया गिरफ्तार, वजह लेनदेन, सीपी

Ajit Sinha

एसटीएफ ने किया नशीले पदार्थों के अंतर्राज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश,सवा करोड़ के ढाई क्विंटल गांजा के साथ 6 तस्कर अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 30 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते ईएसआई देसराज को रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x