Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मामूली कहासुनी बनी बडी वारदात, कार सवार युवकों ने युवक को कार से रौंदते हुए जान से मारने की कोशिश, चार अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में रोड रेज की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक युवक की कार में स्क्रैच लगने के बाद हुए विवाद में एक कार सवार ने एक युवक को कार से रौंदते हुए जान से मारने की कोशिश की है। घटना नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे की है।  इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे आरोपी चालक ने अचानक कार को बैक किया और युवक को रौंदते हुए निकल गया। घटना में 26 साल के दिवाकर मोटवानी  गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फ़िलहाल दिवाकर कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां वो अपनी जिंदगी से जंग लड़ रहा है। मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपितों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।

यह तस्वीर रोंगटे खड़े कर देने वाली है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि आई 20 कार पहले बैंक होती है और फिर सामने खड़े शख्स को रौंदती हुई मौके से फरार हो जाती है दरअसल ये वीडियो शुक्रवार की रात 1:30 बजे के आसपास का है। नोएडा में महामाया फ्लाईओवर के पास वेन्यू कार में स्क्रैच लगने को लेकर नोएडा के सेक्टर- 18 में कारोबार करने वाले दिवाकर मोटवानी का एक्सप्रेस वे पर दूसरी कार में बैठे 5 युवकों से विवाद हो गया। घटना के बाद आपस में झगड़ा करने लगे, तभी नवीन अवाना अपने साथियों के साथ दिवाकर मोटवानी को टक्कर मारते हुए रौंदकर भाग गया। दिवाकर को नोएडा कई कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां  डॉक्टर उसकी हालत को क्रिटीकल बता रहे है .  

वारदात के बाद नवीन अवाना अपने साथी सूर्य भाटिया, अभिनव सहगल, नीतीश गुप्ता के साथ मौके से फरार हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वही दिवाकर के पिता का कहना है की दिवाकर ने जैसे ही फोटो क्लिक की वैसे ही यह चारों आरोपी आपा खो बैठे और दिवाकर के साथ वारदात को अंजाम दे दिया। दिवाकर को घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.सूचना मिलते ही मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस में ने एफआईआर दर्ज कर ली है। वीडियो के आधार पर नोएडा पुलिस ने नवीन अवाना और उसके  साथी सूर्य भाटिया, अभिनव सहगल और नीतीश गुप्ता नाम के छात्र को कार समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक पांचों युवक नामी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट है। फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पांचवें की तलाश जारी है

Related posts

हरियाणा पुलिस के सिपाही,सोनल के साथ लिव -इन रिलेशनशिप ,दोनों एक- दूसरे पर करते थे शक,सोनल की हत्या वजह।

Ajit Sinha

हाईस्कूल के छात्र को अज्ञात हमलावर ने पीठ पर किया चाकू से हमला, अस्पताल ले जाते समय छात्र ने तोड़ा दम।

Ajit Sinha

जनस्वास्थ्य विभाग का एसडीओ 16 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x