Athrav – Online News Portal
नोएडा

तकनीकी खराबी के कारण 45 मिनट बाधित रही एक्वा लाइन मेट्रो सेवा…



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की एक्वा लाइन मेट्रो सेवा शनिवार को तकनीकी खराबी के कारण 45 मिनट बाधित रही। इससे यात्रियों को परेशानी हुई, खासकर ऑफिस जाने वालों को। मेट्रो सेवा बाधित होने से सुबह समय से स्कूल- कॉलेज वाले छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक्वा लाइन पर लगभग आधे घंटे से ज्यादा समय से परिचालन प्रभावित रहा है। जल्द सेवाएं शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन हो रही देरी से यात्री निराश होकर स्टेशन से वापस बाहर लौट आए सड़क मार्ग से ऑटो रिक्शा से जाने के लिए निकल पडे.

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की एक्वा लाइन मेट्रो में शनिवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। तकनीकी दिक्कत के चलने संचालन पिछले 45 मिनट से बंद रही। मेट्रो को अलग अलग स्टेशन पर रोका गया है। मेट्रो में सफर कर रहे यात्री परेशान हैं। लोगों का कहना है कि एक्वा लाइन में आए दिन तकनीकी दिक्कत होती रहती है। दोपहर बारह बजे के बाद सेवा थोड़ी सामान्य हुई. एनएमआरसी की पीआरओ निशा वधावन ने बताया मेट्रो का संचालन नहीं रुका था। मेट्रो के सिग्नल में दिक्कत वजह से रुक रुककर चल रही थी। मैनुअल संचालन में मेट्रो स्लो रही। इसकी पूरी जानकारी कुछ देर में टाइमलाइन के साथ प्रबंधन की ओर से जारी की जायेगी।

Related posts

क्रेडिट और डेबिट कार्ड धारकों का डाटा धोखाधड़ी से हासिल कर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गैंग की एक महिला समेत दो ठग अरेस्ट

Ajit Sinha

राहत की फुहार रूप में बरसी बारिश, बरस रही सावन की बूंदों से किसानों के चेहरे खिल उठे,उमस भरी गर्मी से राहत मिली।

Ajit Sinha

रेरा के बकाए की वसूली के लिए बकाएदार बिल्डरों पर कसा शिकंजा, 32 बिल्डरों की 315 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x