Athrav – Online News Portal
नोएडा

सनवर्ड सोसाइटी में के दूसरे फ्लोर पर स्थित एक फ्लैट में लगी भीषण आग, सब कुछ जल कर हुआ खाक।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा कोतवाली सेक्टर-39 इलाके के स्थित सेक्टर 107 के सन वर्ड सोसाइटी के एक फ्लैट में भीषण आग लग गई, आग सेकंड फ्लोर पर लगी थी, दमकल की 4 गाड़ियों ने 40 घंटे के भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, इस अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं, किसी को कोई इंजरी नहीं हुई है। लेकिन फ्लैट पूरी तरह जल कर खाक हो गया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

फ्लैट में भीषण आग नोएडा के सेक्टर 107 स्थित सन वर्ड सोसाइटी में के 2 फ्लोर पर स्थित फ्लैट 201 में लगी है। आग दोपहर 2 बजे के करीब लगी। धुंआ उठते देख मौके पर मौजूद लोगों ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन 4 गाड़ियों की मदद से 40 मिनट में आग पर काबू पाया। शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि सन वर्ड सोसाइटी में दोपहर में 2 बजकर 45 मिनट पर टावर नंबर 11 के फ्लैट नंबर 201 में आग लगने की सूचना मिली थी। शुरुआती दौर में बताया था कि तीन चार फ्लैट में आग लगी है. इसलिए पहले 6 गडि़या भेजी गई थी लेकिन जब मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक फ्लैट में आग लगी है, जिसके बाद मौके पर जाकर आग को बुझाया गया। घर के अंदर सामान जलने से अभी भी काला धुआं निकल रहा है। आसपास के फ्लोर को खाली करा लिया गया है। किसी को कोई इंजरी नहीं हुई है।

Related posts

तीन मंजिला छत से कूदे युवक-युवती, आत्महत्या नहीं हत्या का मामला, पति-पत्नी गिरफ्तार, आलाए कत्ल “हाकी” बरामद।

Ajit Sinha

एक सोसायटी के सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई दर्दनाक मौत

Ajit Sinha

कुर्सी हासिल करने के लिए चले लात-घूंसे और कुर्सियां, 4 गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x