Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: एसीपी की थार गाड़ी से कुचल कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में 4 आरोपित राउंड अप, थार गाड़ी बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद में तैनात एसीपी की थार जीप ने एक शख्स को कुचल कर मार डाला, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज किया है और साथ ही इस मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लेने का दावा भी किया है। इस मामले में मृतक के परिजन आरोप लगा रहे हैं कि थार को उस समय एसीपी का बेटा चला रहा था।

मृतक मनोज के परिजनों का कहना है कि मनोज और उसके दोस्त वृन्दावन से बीते 21/22 सितंबर की देर रात लौटे थे। रात डेढ़ बजे मनोज के दो दोस्त खाना लेने के लिए सेक्टर 12 एरिया में गए थे। तभी उसकी थार चालक और उसमें बैठे लोगों से कहासुनी हो गई थी जिसके बाद मनोज के दोस्त ने मनोज और अन्य दोस्तों को इसके बारे में जानकारी दी जिसके दोस्त घटना स्थल अपनी स्कॉर्पियो में पहुंचे थे जहां पर उन्होंने अपनी स्कॉर्पियो को थार के सामने लगा दिया अपने सामने स्कॉर्पियो लगी देख थार चालक घबरा गया और जैसे थार से मनोज और उसके दोस्त उतरे की तभी थार चालक ने थार की रेस बढ़ा दी और सीधे सामने खड़े मनोज को टक्कर मार दी, जिससे मनोज गिर गया और फिर उसे थार से कुचल कर भाग गए। जिससे उसे काफी गंभीर चोटें आई। मनोज को काफी गंभीर चोट थी जिसके चलते मनोज को उसके दोस्तों फरीदाबाद के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी वहां इलाज के दौरान मौत हो गई ।

जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में भिजवाया गया। जहां पर परिजन आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने पर परिजन अड़ गए। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी थार चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया लेकिन देर शाम होते-होते मृतक के परिजनों को पता चला कि थार किसी हरियाणा पुलिस के एसीपी के नाम पर रजिस्टर्ड है। इसके चलते पोस्टमार्टम होने के बाद भी मृतक के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अस्पताल में ही डटे रहे। इस मामले में DCP सेंट्रल उषा कुंडू ने प्रेस वार्ता कर इसके बारे जानकारी देते हुए खुलासा किया कि घटना के मामले में थार चालक सहित थार सवार चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और थार को भी कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कारवाही अमल में लाई जा रही है।

Related posts

3 स्टेट की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नोएडा में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर पर मारा छापा, संचालक समेत 15 से लड़के -लड़कियां अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एचपीसीसी सदस्य लखन कुमार सिंगला ने आज दो दर्जन से अधिक कॉलोनियों ,बाजारों और पार्कों में हजारों लोगों से किया जनसंपर्क

Ajit Sinha

फरीदाबाद: 2 फरवरी से होगा 37वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का आगाज़: मनीषा सक्सेना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x