Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में सरेराह एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में कल सोमवार की देर शाम एक शख्स ने अपनी पत्नी की सरेराह चाकू घोंप कर हत्या कर दी,और सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने आरोपित पति को घटना स्थल से पकड़ लिया। मृतका का नाम बिना , उम्र 19 साल हैं, जबकि आरोपित पति का नाम हरीश , उम्र 20 साल, निवासी वार्ड न. 1, महरौली, दिल्ली है। पुलिस ने मृतका बिना के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया हैं, और पुलिस की आगे की कार्रवाई कर रही हैं।

डीसीपी साउथ के मुताबिक आज शाम 6.40 बजे भगवती अस्पताल महरौली के पास डेसू रोड पर एक महिला को चाकू मारने के संबंध में पीसीआर कॉल थाना महरौली में मिली थी। पुलिस का गश्ती दल मौके पर पहुंचा और घायल महिला को एम्स ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। आरोपी को मौके पर ही पेट्रोलिंग कर रहे गश्ती दल ने पकड़ लिया, जिसकी पहचान हरीश पुत्र तंजीम खान(20) निवासी वार्ड नं.1, महरौली के रूप में हुई है। इसके अलावा घायल महिला की पहचान बीना (19) के रूप में हुई, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई।

पूछताछ में पता चला है कि मृतक और आरोपी दोनों पिछले तीन साल से आया नगर इलाके में किराए के मकान में 2 महीने से साथ रह रहे थे आगे आरोपी ने खुलासा किया कि पहले उसने ऑटो की मरम्मत की लेकिन पिछले 1 साल से बेरोजगार था जिसके कारण मृतक उससे लड़ती थी और 5-6 दिनों से अपने माता-पिता के घर चली गई. आज मृतक से मुलाकात तय हुई और उसी के मुताबिक शाम करीब पांच बजे भूल भुलैया के पास उससे उसकी मुलाकात हुई। पारिवारिक जीवन और मासिक खर्च के मुद्दे पर उनके बीच तीखी बहस हुई थी। बिना उसके व उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कराने की धमकी देने लगी। आरोपी मानसिक रूप से तैयार था और चाकू लेकर चल रहा था, उसने बीना की गर्दन के पास पीछे से वार किया। कानून की उचित धारा के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की पूछताछ जारी है।

Related posts

विपक्ष के नेता राहुल गांधी का डीएफडब्ल्यू हवाई अड्डे, टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका में गर्म जोशी से हुआ स्वागत -देखें वीडियो। 

Ajit Sinha

दिल्ली हिंसा में पुलिस पर हमले का वीडियो: डीसीपी और एसीपी  को ग्रिल फांदकर बचानी पड़ी थी जान, लाठियां बरसाती दिखीं महिलाएं

Ajit Sinha

ईडी ने जयप्रकाश समूह से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मनोज गौड़ (जयप्रकाश समूह) को गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x