Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में पीड़िता को धमकाने घुसे एक दर्जन लोग, हंगामा के बाद पुलिस ने 6 को हिरासत में लिया

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: सेक्टर-93 बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला से अभद्रता करने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। फरार श्रीकांत त्यागी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है, वही रविवार को ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी एक दर्जन लोग घुस आए और पीड़ित महिला घर जाने की कोशिश की, ये खबर फैलते ही हजारों संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और आरोप लगाया श्रीकांत त्यागी सोसायटी में गुंडे भेजकर वहां लोगों डराने की कोशिश की। बढ़ता हंगामा को देख पुलिस के अधिकारी और नेता भी मौके पर पहुंच गए . और लोगों को शांत करने जुट गए . पुलिस ने लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

पुलिस हिरासत में बैठे श्रीकांत त्यागी के लोग और हंगामा करते हुए लोगों पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की. मामला बढ़ता देख भाजपा सांसद महेश शर्मा मौके पर पहुंचे। इस दौरान उनकी वहां पुलिस से तीखी झड़प हुई। महेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज की घटना के लिए मैं शर्मिंदा हूं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी सस्पेंड हों सारे मामले हो रही लगातार छीछालेदर से नाराज भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद कमिश्नर और डीएम भी मौके पर पहुंच कर डैमेज को कंट्रोल करने में जुट गए. कमिश्नर आलोक कुमार सोसायटी की सुरक्षा को मज़बूत करने के साथ पीड़ित सुरक्षा देने की बात कही फरार बीजेपी नेता पर गैंगेस्टर लगाने और सम्पति कुर्क करने की की बात कही

डीएम सुहास एल वाई ने कहा कि आरोपी कि अन्य व्यावसायिक गतिविधियां है कई बड़े में भी सूचनाएं मिली है, उसके लिये विभागीय टीम गठित कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.प्रशासनिक स्तर पर आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी और गैंगस्टर लगाने और संपत्ति कुर्क करने का आश्वासन भी लोगों के आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है. उनका कहना है कि श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी कब होगी.अब खबर आई हैं कि बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा सोसायटी में किए गए अवैध कब्जों हटाने के लिए नॉएडा प्राधिकरण के लोग सोसायटी में पहुंच गए हैं, डीएम के मुताबिक इसके सभी प्रॉपर्टी और कारोबार की जांच की जा रही हैं, साथ में ये भी जांच की जारी हैं कि इसने किस तरीके से इतने सारे प्रॉपर्टी अर्जित किए हैं , इसके कई रिश्तेदारों को पुलिस हिरासत में लिए हुए हैं और इसकी कई गाड़ियां पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। आरोपित श्रीकांत त्यागी को पकड़ने के लिए कई टीम गठित की गई हैं जो अपने अपने एंगल से जांच कर रही हैं।

Related posts

गुरुग्राम में हुई मुठभेड़ में आज पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, कुल 6 बदमाश पकड़े गए।

Ajit Sinha

अग्निवीर परीक्षा में फेल हो जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी, मौत, पुलिस को मिले सुसाइड नोट।

Ajit Sinha

स्कूल में खेलते- खेलते अचानक आठवीं कक्षा के छात्र को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x