Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ राष्ट्रीय हरियाणा

एक नेशनल न्यूज़ चैनल एक एमडी, एडिटर सहित पांच पदाधिकारियों को कुरुक्षेत्र पुलिस ने किया गिरफ्तार-एसपी चंद्र मोहन को सुने वीडियो में।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
हरियाणा,कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र पुलिस ने दो व्यक्तियों के बीच आपस के एक मामले में बनी 6 महीने पुरानी वीडियो को फर्जी लाइव स्टिंग ऑपरेशन के रूप में प्रसारित करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक न्यूज चैनल के पांच पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही शिकायतकर्ता को वीडियो की सच्चाई बताने के नाम पर ब्लैकमेलिंग के आरोप। प्राप्त शिकायत पर थाना शहर थानेसर में संबंधित चैनल के विरुद्ध आईटी एक्ट तथा BNS की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि नेशनल चैनल द्वारा 16 अप्रैल की उसकी पर्सनल पुरानी वीडियो को फर्जी लाइव स्टिंग ऑपरेशन के रूप में प्रस्तुत किया गया था तथा बाद में वीडियो की सच्चाई न उजागर करने के नाम पर ब्लैकमेल किया। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और उपलब्ध तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए न्यूज चैनल के पांच पदाधिकारियों—एमडी अतुल अग्रवाल, एडिटर सौरभ, एंकर सुदेश नैन, पत्रकार नीतू तथा लवप्रीत—को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मामले से संबंधित साक्ष्यों की जांच की जा रही है, ताकि घटनाक्रम और इसमें शामिल व्यक्तियों की भूमिका का पता लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस के पास मूल वीडियो, वीडियो रिकॉर्ड किए जाने की तारीख तथा वीडियो बनाने वाले व्यक्तियों से संबंधित जानकारी सहित आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर वीडियो के निर्माण और प्रसारण से जुड़ी परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रत्येक शिकायत की जांच उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर करती है। इस मामले में भी सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है तथा जांच के निष्कर्षों के आधार पर कानून के प्रावधानों के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी सच्चाई निकलने के प्रयास किए जाएंगे कि ऐसा झूठा प्रचार क्यों किया जा रहा था। 

Related posts

साइबर ठगी के मामलों में हरियाणा पुलिस की ऐतिहासिक उपलब्धि, 53 ठगों को किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

गुरुग्राम:एसीएस होम सुधीर राजपाल ने आज ट्रैफिक टावर का किया दौरा,ली मीटिंग।

Ajit Sinha

पलवल में साइबर फ्रॉड करने वाले दो विदेशी महिला आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x