Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

पटना पहुँचने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का भव्य स्वागत

अजीत सिन्हा / नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज भाजपा के संयुक्त मोर्चा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हेतु दो-दिवसीय प्रवास पर बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं की अपार भीड़ एयरपोर्ट के बाहर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने के लिए इंतजार कर रही थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेम, समर्थन, आशीर्वाद और अपने भव्य स्वागत से अभिभूत दिखे। एयरपोर्ट से लेकर ज्ञान भवन तक चप्पे-चप्पे पर भाजपा के होर्डिंग-बैनर और तोरणद्वार लगे हैं। ज्ञान भवन को भी शानदार तरीके से सजाया गया है।

पटना पहुँचते ही नड्डा सबसे पहले देशरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात् उन्होंने जेपी गोलंबर तक भव्य रोड शो किया। सड़क के किनारे दोनों ओर भारी भीड़ थी। पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर नड्डा के काफिले की अगवानी की। इस दौरान पूरा इलाका भाजपा के झंडे से पट गया था और आसमान भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे से गुंजायमान हो रहा था। नड्डा के रोड शो पर राज्य की जनता द्वारा पुष्पवर्षा भी की गई। रोड शो में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बिहार के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, बिहार के उप-मुख्यमंत्री

तारकिशोर प्रसाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद रविशंकर प्रसाद, बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन, भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख एवं बिहार विधान परिषद् के सदस्य डॉ संजय मयूख एवं पटना से भाजपा सांसद रामकृपाल यादव सहित बिहार भाजपा के सभी बड़े नेता उपस्थित थे। बिहार में हाल के वर्षों में पहली बार पार्टी स्तर पर ऐसा भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इन कार्यक्रमों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। ज्ञान भवन पटना में भाजपा की सभी मोर्चाओं की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज से शुरू हो रही है जो कल सपाप्त होगी। देश भर से लगभग 750 से अधिक मोर्चा पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। इससे पहले देशभर से आए बीजेपी के सभी मोर्चों के नेताओं ने दो दिन राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया और केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार एवं राज्य की एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया।

Related posts

भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में इनेलो और आप छोड़कर दो बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन।

Ajit Sinha

कांग्रेस पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 7 उम्मीदवारों के नाम की एक और लिस्ट जारी की हैं -पढ़े।

Ajit Sinha

भाजपा का कार्यकारिणी प्रशिक्षिण शिविर 15 जुलाई से फरीदाबाद में, केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धि पहुंचाए घरों में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x