Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

15 सालों से फरार चल रहा मोस्ट वांटेड व इनामी अपराधी केरल से गिरफतार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने केरल राज्य से एक मोस्ट वांटेड अपराधी और भगोड़े अपराधी को गिरफ्तार किया है। पिछले करीब 15 साल से फरार चल रहे इस अपराधी की गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम था।हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपित का नाम जिला यमुनानगर निवासी मो. अहसान है जो फिलहाल गिरफ्तारी से बचने के लिए केरल के कोझीकोड जिले में छिपा था। मोस्ट वांटेड की गिरफ्तारी एसटीएफ अंबाला की टीम द्वारा की गई है।

पकड़ा गया बदमाश 2005 में थाना सिटी जगाधरी में दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था। उक्त मामले में वह 2 अगस्त, 2007 को जिला जेल अंबाला से पैरोल पर आया और फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, आरोपित गिरफ्तारी से बचने के लिए झारखंड, पश्चिम बंगाल और केरल में अपने ठिकाने बदलता रहा। आरोपित को कोयकुलर जिला कोझीकोड, केरल से गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए यमुनानगर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा ने बल्लभगढ़ महिला थाना और आदर्श नगर थाने का किया औचक निरिक्षण।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने खाली खजाने को भरने के लिए सामान्य, लग्जरी और सुपर लग्जरी बसों के किराये में बढ़ौतरी की हैं।

Ajit Sinha

कैंची घोंपकर व पत्थर मार कर सनसनीखेज हत्या करके स्कूल के वाशरूम में छिपाने के मामले में दो आरोपितों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x