Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

ड्रग लाइसेंस की फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ डाटा एंट्री ऑपरेटर


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रोहतक: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), रोहतक ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विनय (37 वर्ष), डाटा एंट्री ऑपरेटर (एचकेआरएनएल), जोनल कार्यालय, फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, रोहतक पॉली क्लिनिक, सेक्टर-3, रोहतक को 12,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम विनय पुत्र राजवीर सिंह, निवासी गांव बलियाना, हाल मकान नंबर-980, सेक्टर-3, रोहतक है। इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में एफआईआर  संख्या-22 दिनांक 03.08.2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा-7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
क्या था मामला
प्राप्त शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता ने डी-फार्मा का कोर्स किया हुआ है और अपने गांव में मेडिकल स्टोर खोलने के लिए ड्रग लाइसेंस हेतु आवश्यक दस्तावेजों सहित अपनी फाइल 1 जुलाई 2026 को जोनल कार्यालय, फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, रोहतक में जमा करवाई थी। जब वह अपनी फाइल की प्रगति जानने के लिए कार्यालय पहुंचा तो वहां तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर विनय ने फाइल निकलवाने और आगे बढ़ाने के एवज में 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की।शिकायत मिलने पर एसीबी रोहतक ने ट्रैप टीम गठित की। योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान आरोपी को 12,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई।

Related posts

सोसाइटी में पालतू कुत्ते के अटैक से बुजुर्ग महिला की कूल्हे की हड्डी टूटी, चलने-फिरने से हो गई लाचार, केस दर्ज  

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 1690 करोड़ की करनाल ग्रीन फील्ड रिंग रोड परियोजना का किया शिलान्यास

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दो मासूम बेटियों की सनसनीखेज हत्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली, ससुरालियों पर केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x