Athrav – Online News Portal
हरियाणा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने 1690 करोड़ की करनाल ग्रीन फील्ड रिंग रोड परियोजना का किया शिलान्यास

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को 1690 करोड़ रुपये की करनाल ग्रीनफिल्ड 6 लेन रिंगरोड परियोजना के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन करनाल के कुटेल गांव में हुआ। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि करीब 1700 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली 35 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना का शिलान्यास किया जा रहा है। यह रोड करनाल के एनएच-44 पर शामगढ़ से शुरू होकर बड़ौता गांव तक होगी। इससे न केवल करनाल शहर की भीड़ कम होगी बल्कि वाहनों को चलाने की लागत भी कम होगी।  

केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा को समृद्ध बनाने में मुख्यमंत्री मनोहर लाल का विशेष योगदान है। उनके नेतृत्व में हरियाणा बेहतर विकास कर रहा है। गरीब के कल्याण को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी निरंतर कार्य कर रहे हैं। 9 साल में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतना कार्य हुआ है] जितना कांग्रेस के 60 साल में भी नहीं हुआ। सुशासन और विकास हमारा संकल्प है। केंद्र की मोदी सरकार और हरियाणा सरकार अंत्योदय के भाव से कार्य कर रही है। हर क्षेत्र में विकास कार्य किए जा रहे हैं।नितिन गडकरी ने कहा कि देश का किसान अन्नदाता है उसे अब ऊर्जादाता बनने की जरूरत है। पानीपत में इंडियन ऑयल ने पराली से 1 लाख टन बायो एथनॉल और 150 टन बायो बिटुमिन उद्योग शुरू किया है। अब आगे बिटुमिन की जगह बायो एविएशन फ्यूल बनाने वाले हैं। हवाई जहाज में 2 प्रतिशत बायो एविएशन फ्यूल डालने का कानून बना है। हम 16 लाख करोड़ का फोसिक फ्यूल एक्सपोर्ट कर रहे हैं। किसान की गरीबी गेहूं, चावल और गन्ना उत्पादन से दूर नहीं होगी बल्कि किसान को ऊर्जादाता बनना होगा। एक नए युग की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई है। आज मक्के व बांस से एथनॉल बनाया जा रहा है। गन्ने के जूस से एथनॉल बन रहा है। किसान को इसके लिए आगे आना चाहिए और ऊर्जादाता की भूमिका निभानी चाहिए। किसान एथनॉल और सीएनजी बनाएगा तो 16 लाख करोड़ रुपये जो इम्पोर्ट पर खर्च किया जा रहा है, उसमें से 10 लाख करोड़ भी किसान की जेब में आएंगे तो किसान समृद्ध होगा।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज हरियाणा की बराबरी अमेरिका के राष्ट्रीय मार्गों के साथ होती है। पूरे देश में सड़कों को लेकर बहुत काम किया जा रहा है। दिल्ली में रिंग रोड बना रहे हैं। दिसंबर के बाद यहां से जयपुर जाने के लिए महज 3 घंटे लगेंगे। मेरठ से दिल्ली पहले साढ़े 4 घंटे लगते थे अब 45 मिनट लगते हैं। दिल्ली से देहरादून के लिए 2 घंटे लगेंगे, दिल्ली से हरिद्वार डेढ़ घंटे में जाया जा सकेगा।घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण ने कहा कि हम सभी के लिए हर्ष का ऐतिहासिक दिन है जो इतनी बड़ी परियोजना का शिलान्यास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजमार्गों का नेटवर्क तेजी से खड़ा हुआ है। न केवल हरियाणा में बल्कि पूरे देश में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि 1700 करोड़ की रिंग रोड परियोजना के शिलान्यास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का क्षेत्र की जनता की तरफ से कोटि-कोटि धन्यवाद।हरविंदर कल्याण ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस क्षेत्र के विकास के लिए बहुत सी परियोजनाएं दी हैं। यह उनके लिए हर्ष की बात है कि इस रिंग रोड परियोजना का 70 प्रतिशत हिस्सा घरौंडा विधानसभा में आता है। इससे यह क्षेत्र विकास की नई बुलंदियां छुएगा। इसके लिए बहुत बहुत आभार। इस मौके पर करनाल के सांसद संजय भाटिया, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप,पानीपत ग्रामीण के विधायक  महिपाल ढांडा, जिला प्रशासन से उपायुक्त अनीश यादव व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी में 22 युवा जिलाध्यक्ष समेत 29 पदाधिकारी घोषित

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज स्कूलों में ग्रीष्म अवकाश 15 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया हैं।

Ajit Sinha

बिजली विभाग के जेई सहित 3 कर्मचारियों को विजिलेंस टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ किया अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
//maithigloab.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x