Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद में मध्य प्रदेश के सक्रिय डकैतों की क्राइम ब्रांच -16 के बीच हुई मुठभेड़, कुल 7 डकैत दबोचे गए-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-सेक्टर-16 , फरीदाबाद की टीम ने आज तड़के एक अंतराजीय गिरोह के साथ गांव सोतई के पास हुई मुठभेड़ में, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 डकैतों के पैर में गोली लग गई। घायल दोनों डकैतों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम ने कुल 7 आरोपितों को गिरफ्तार किए है। इनके कब्जे से एक देसी कट्टा, लूट-डकैती की वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली कई औजार बरामद किए गए। मध्य प्रदेश में ये लोग करोड़ों की वारदातों को अंजाम दे चुके है। ये सभी आरोपित किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। ये जानकारी एसीपी क्राइम -1 अमन यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दिए।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि कल 10/11 अक्टूबर- 2026 की रात को क्राइम ब्रांच , सेक्टर -16 के प्रभारी व उप निरीक्षक  महेंद्र सिंह की टीम को सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश के एक गिरोह के 6-7 सदस्य गांव सोतई के नजदीक आगरा नहर पुल के पास किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्धों को रुकने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपित पुलिस को देखकर भागने लगे। इसी दौरान एक आरोपित ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सतबीर और प्रताप के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने सातों आरोपितों को काबू कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम सतबीर निवासी गांव रूसिया टपरा, जिला विदिशा, मध्य प्रदेश; प्रताप, बेताल, धन सिंह, देवधर और हरबीर निवासी गांव कनेरा, जिला गुना, मध्य प्रदेश; तथा सुखलाल निवासी गांव रूसिया टपरा, जिला विदिशा, मध्य प्रदेश है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक देसी कट्टा व दो कारतूस, दो दाव (बड़े चाकू), दरवाजे तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले दो सरिये, दो गुलेल और 17 कंचे बरामद किए हैं। पुलिस बरामद सामान के संबंध में जांच कर रही है कि आरोपितों ने इसका इस्तेमाल किन-किन वारदातों में किया था। एसीपी क्राइम ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में गिरोह के अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय होने की जानकारी सामने आई है। गिरोह के सदस्य मध्य प्रदेश से दूसरे राज्यों में आकर घरों की रेकी करते थे और मौका देख कर डकैती, लूट, चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। वारदात के बाद आरोपित वापस मध्य प्रदेश लौट जाते थे, जिससे उनकी पहचान और गिरफ्तारी करना चुनौतीपूर्ण हो जाता था।पुलिस के अनुसार, एक आरोपित सतबीर 19/20 सितंबर की रात को सेक्टर 17 स्थित एक मकान में चोरी करने की वारदात में शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सदस्यों द्वारा हाल ही में मध्य प्रदेश के गुना में करोड़ों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था।आरोपित प्रताप की गिरफ्तारी के लिए मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा ₹15000 का इनाम भी घोषित किया हुआ है। प्रताप के विरुद्ध 8, बेताल के विरुद्ध दो व धन सिंह के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।आरोपितों की भूमिका और अन्य संभावित आपराधिक वारदातों से उनके संबंधों की जांच की जा रही है। आरोपितों  का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है, ताकि गिरोह की अन्य गतिविधियों और इसके नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।

Related posts

प्रेम में बाधक बन रहे पिता को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी-अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड के एक फ्लैट में गैस सिलिंडर में लगी भीषण आग, एक महिला की आग लगने से दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़ : 4 कट्टरपंथी कश्मीरी युवाओं के एक गिरोह को 4 पिस्तौल 120 जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x