Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

खाने बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर तवे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी, पति अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा: कोतवाली फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-66 स्थित श्रमिक कुंज कालोनी में खाने बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद कथित तौर पर पति अपनी पत्नी के सिर पर तवे से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-66 केशव कुंज कॉलोनी में मकान नंबर-144 बी में रहने वाली वर्षीय महिला खुशबू देवी के शव पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही है, खुशबू की हत्या उसके पति अनुराग ने तवे से पीट-पीट कर दी, उसने खाना नहीं बनाया था. पुलिस ने अनुराग को गिरफ्तार कर लिया है.पूछताछ के दौरान अनुराग ने बताया कि वह ऑटो चलाता है सुबह दोनों के बीच खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा की वह आपे से बाहर हो गया और किचन में पड़े तवे को उठा कर उसने खुशबू के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। खुशबू चिल्लाती रही और तड़प- तड़प कर उसकी मौत हो गई।

इस हत्या के कारण श्रमिक कुंज कॉलोनी में सनसनी फैल गई लोगों ने इस हत्याकांड की सूचना पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आला ए कत्ल सभी को कब्जे में लेकर अनुराग को गिरफ्तार कर लिया जबकि खुशबू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। कोतवाली फेज-3 प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो खुशबू जमीन पर लहूलुहान हालत में मृत पाई गई। पुलिस ने परिवार वालों को घटना की जानकारी और दे दी है और वैधानिक कार्रवाई करने में जुट गई है प्रभारी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी अनुराग मूल रूप से बिहार का रहने वाला है,उसके दो बच्चे है अनुराग अपने 5 साल के बेटे और पत्नी के साथ थाना फेज-3 क्षेत्र के श्रमिक कुंज कॉलोनी में रह रहा है जबकि उसकी एक बेटी से गांव में रहती है घटना के समय अनुराग का बेटा स्कूल गया हुआ था।

Related posts

फरीदाबाद: दोस्तों ने अमन को नशे का ज्यादा डोज लेने के बाद उसे धक्का देकर नीचे गिरा, गिरते वक़्त पत्थर से टकरा कर मौत हो गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:15 वर्षीय नाबालिग लडकी से दुष्कर्म के मामले में मात्र 6 घंटे में मुख्य आरोपित को मेरठ से किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

एक घर में घुस कर एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकुओं से गोदकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी-पुलिस ने की जांच की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x