Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

मोबाइल फोन की दुकान का शटर काट कर फोन चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, 55 मोबाईल फोन बरामद।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: अपराध शाखा-85 की टीम ने आज रविवार को थाना सारण क्षेत्र में एक मोबाइल फोन की दुकान से मोबाइल फोन्स चोरी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम दीपक और राजा है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के 55 मोबाइल फोन बरामद किए है। इस केस में पुलिस अब तक कुल 114 मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। और 6 आरोपित को गिरफ्तार कर चुकी है।   

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि: थाना सारन में हिमांशु निवासी सेक्टर-22 फरीदाबाद ने दी शिकायत में आरोप लगाया कि कोई नामपता नामालूम 11/12 फरवरी की रात को जवाहर कॉलोनी में स्थित उसकी मोबाईल की दुकान से लगभग 124 मोबाइल फोन चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर थाना सारन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दीपक (34) व राजा (36) निवासी गांव बड़ा खुसराना जिला बुलंदशहर उ.प्र. को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित  राजा चोरी की वारदात में शामिल था। आरोपित ने अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। राजा ने चोरी के 65 मोबाईल फोन दीपक को बेचने के लिए दिए  थे। दीपक से 55 मोबाईल फोन बरामद किए गए।  अब तक मामले में 6 आरोपितों  को गिरफ्तार कर 114 मोबाईल फोन बरामद किए  जा चुके है। आरोपितों  को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related posts

कोरोना का कहर जारी: फरीदाबाद जिले में आज 194 नए कोरोना संकर्मित केस आए हैं

Ajit Sinha

फरीदाबाद : डीसीपी सेंट्रल भूपेंद्र सिंह,एनआईटी डीसीपी कृत पाल सिंह ,डीसीपी क्राइम सुखबीर के हुए तबादले,कई जिलों के एसएसपी बदलें ,लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

गाड़ी में सवारी बैठाकर लूट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में, एक को लगी गोली, दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x