Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद वाईएमसीए कॉलेज में चाचा- भतीजे को पीटने के मामले में एक आरोपित पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:वाईएमसीए कॉलेज में चाचा-भतीजे के साथ मारपीट करने के एक मामले में एक आरोपित को पुलिस चौकी सेक्टर-7 फरीदाबाद की टीम ने आज रविवार को एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम अजय निवासी गांव जाजरू , फरीदाबाद है। यह झगड़ा गत 11 सितंबर -2025 को उस समय हुई थी जब चाचा अपने भतीजे उज्जवल को कॉलेज से लेकर अपने घर के लिए चला ही था कि हमलावर ने उनके ऊपर हमला कर दिया।   

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि भारत निवासी डबुआ कॉलोनी ने पुलिस चौकी सेक्टर-7 में दी शिकायत में आरोप लगाया कि गत 11 सितम्बर को उसके भतीजे उज्जवल का उनके पास फोन आया कि कॉलेज के कुछ लड़के उसे पीटने की धमकी दे रहे है। जब वह उसे लेने कॉलेज गया तो कुछ लडको ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-8, फरीदाबाद में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उनका कहना है कि पुलिस चौकी सेक्टर-7, फरीदाबाद  की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए अजय निवासी  गांव जाजरु, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि उज्जवल व अजय दोनों वाईएमसीए कॉलेज में पढ़ते हैं जिनकी आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिस पर उज्जवल को पीटने के लिए अजय ने अपने साथियों को बुलाया और जब उज्जवल को उसका चाचा कॉलेज से लेकर निकल रहा था तो उन्होंने उन पर हमला कर दिया। आरोपित  को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसके नीमका जेल में भेज दिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: मानव अधिकार मिशन का मनोनीत सदस्य बनने पर अन्नू वशिष्ठ एडवोकेट का स्वागत

Ajit Sinha

अन्तर्राष्टीय कुरियर सेवा की आड़ में अमेरिका से ड्रग की तस्करी करने वाले गिरोह किया पर्दाफश, दो तस्करों को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने राजस्थान से 50,000 रुपये के इनामी और शिक्षक का हत्या करने वाले बदमाश को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x