Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक पुलिस व थाना की टीम का संयुक्त चेकिंग अभियान, सेंट्रल जोन में की गई कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फरीदाबाद पुलिस द्वारा जिला में अपराधियों पर कार्रवाई, कानून व्यवस्था व सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है , जिसके अंतर्गत 13 सितंबर को क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक व स्थानीय थाना की संयुक्त टीम ने सेंट्रल जोन के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गत 13 सितंबर को फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच, यातायात पुलिस व स्थानीय थाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेंट्रल जोन में सन फ्लैग हॉस्पिटल चौक सेक्टर-16, डी.पी.एस. चौक, मुम्बई एक्सप्रेस वे नियर एस.ओ.एस. स्कूल, अमृता हास्पिटल मेन गोल चक्कर, अमोलिक चौक, कोर्ट मोड नाका नियर ढाबा जंक्शन, एन.एच.पी.सी. चौक, सेक्टर-37 न्यू पल्ला पूल, व्हाइट हाउस नाका, बदरपुर बाई पास रोड नाका व सेक्टर-15/15A पुलिस चौकी सेक्टर 15 (11 स्थानों) पर चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान संदिग्ध वाहनों, काली फिल्म, बिना नंबर प्लेट व दो या दो से अधिक सवारी के दो पहिया वाहनों सहित लगभग 674 वाहनों को चेक कर 168 वाहनों के चालान किए गए, जिसमें ब्लैक फिल्म के 63 व शराब पीकर वाहन चलाने के 14 चालान शामिल है।

उनका कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक पुलिस बल नियुक्त कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा सघन चेकिंग कर वांछित अपराधियों पर कार्रवाई करना है। इस चेकिंग अभियान का उद्देश्य आमजन को ट्रैफिक नियमों की अनुपालन सुनिश्चित कराना भी है। भविष्य में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related posts

नेपाल ओपन अंतर्राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में खिलाडियों ने जीते 4 स्वर्ण पदक.

Ajit Sinha

पहला यूथ लेड क्लाइमेट चेंज एनुअल फेस्ट ‘पीओपी इंडिया टॉक्स’ का आयोजन किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद व्यापार मंडल के प्रधान जगदीश भाटिया व विधायक सीमा त्रिखा ने सीएम मनोहर लाल से मुलाकात कर जताया आभार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x