Athrav – Online News Portal
पंचकूला

घग्गर किनारे मिट्टी धंसने से एक बच्चे की गई जान, 2 सुरक्षित, पुलिस-प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित गोल्फ कोर्स के पास रविवार को उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब तीन बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे। इस दौरान अचानक मिट्टी धंसने से खतरा पैदा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान दो बच्चों को सुरक्षित बच गए, लेकिन तीसरा बच्चा पानी में डूब गया। बचाव कार्य के लिए सेक्टर-21 चौकी इंचार्ज दीदार सिंह, मुख्य सिपाही लखविंदर सिंह और मुख्य सिपाही जितेंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही एनडीआरएफ टीम, एम्बुलेंस और जेसीबी मशीन को भी घटनास्थल पर बुलाया गया।

सभी के सामूहिक प्रयासों से बच्चे के शव को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसे बचाया नहीं जा सका। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि धारा 163 अभी भी लागू है और किसी भी स्थिति में लोगों को नदी-नालों के पास जाने से बचना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि पानी का बहाव कभी भी अचानक कम या ज्यादा हो सकता है, जिससे खतरा बढ़ जाता है। अभिभावकों से विशेष अनुरोध किया गया कि वे अपने बच्चों को नदी-नालों और जोखिम भरे स्थलों के पास न जाने दें।इस बचाव अभियान की जिम्मेदारी एसीपी विक्रम नेहरा और सेक्टर-5 थाना प्रभारी रुपेश चौधरी ने स्वयं संभाली और मौके पर राहत कार्य की देखरेख की।

Related posts

मतदाता व उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने शुरू किए हुए हैं कई मोबाइल एप-मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

अवैध माइनिंग मामले में होमगार्ड दीपक पर 25000 का इनाम घोषित

Ajit Sinha

विदेश भेजने के नाम पर 100 से ज्यादा लोगो से ठगी, 1 महिला सहित 3 अरेस्ट,1.25 करोड़ का हीरा व सोना, 26.50 लाख नकद बरामद -वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x