Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला पुलिस का मिशन सेफ कांवड़ यात्रा: 6 एसीपी, 540 पुलिसकर्मी, 18 सुरक्षा नाकें और सीसीटीवी से होगी कड़ी निगरानी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पंचकूला:सावन माह में 30 जुलाई से 12 अगस्त तक आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पंचकूला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने सभी संबंधित थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए 6 एसीपी स्तर के अधिकारियों सहित लगभग 540 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यात्रा मार्गों पर 24 घंटे पुलिस बल मौजूद रहेगा तथा 18 महत्वपूर्ण नाकों पर भी विशेष पुलिस तैनात की गई है। सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से ड्यूटी की जांच करने और फील्ड में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों से भी पैनी नजर रखी जाएगी, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा अनैतिक गतिविधि किए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट करने वाले असामाजिक तत्वों पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।डीसीपी अदिति सिंह ने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें तथा कांवड़ शिविरों के आयोजकों को भी शिविरों को सड़क से उचित दूरी पर लगाने की अपील की है, ताकि यातायात बाधित न हो और आम वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा विभिन्न राजमार्गों पर सुरक्षा संबंधी सूचना बोर्ड लगाए गए हैं। इन बोर्डों के माध्यम से वाहन चालकों से धीमी गति से वाहन चलाने, कांवड़ियों के लिए आरक्षित लेन में वाहन न चलाने तथा रात्रि के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को भी पूरी सजगता और मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: सब इंस्पेक्टर जसबीर और अधिवक्ता गौरव 48000 रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़े गए।

Ajit Sinha

विपुल गोयल ने लिया कैबिनेट मंत्री पद की शपथ, फरीदाबाद की जनता तथा भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने आज नंबरदार के बेटे को धोखाधड़ी के एक मामले में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x