Athrav – Online News Portal
नोएडा फरीदाबाद

हरिद्वार से फरीदाबाद आ रहे तेज रफ़्तार वैगनआर कार रोड पर खड़े हुए ट्रक में पीछे से मारी भीषण टक्कर, 3 की दर्दनाक मौत, 3 घायल

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ईस्टर्न पेरीफेरल रोड पर अकबरपुर टोल प्लाजा के पास खड़े हुए ट्रक में वैगनआर गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी जिसमें वेगनर में सवार 6 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना दादरी पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई और तीन लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं, पुलिस ने कार और ट्रक को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

तेज रफ्तार कार वैगनआर की खड़े हुए ट्रक के भीषण टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए , ईस्टर्न पेरीफेरल रोड पर हुए हादसे के समय वेगनर में सवार 6 लोग जो हरिद्वार से फरीदाबाद जा रहे थे. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दादरी थाना पुलिस ने क्रेन व हाइड्रा की मदद से कार को काट-काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया. ईलाज के दौरान गौरव, लोकेश और गौतम की मृत्यु हो गई। जबकि ललित, अरविंद और कुलदीप को गंभीर चोटें आई हैं। उनका इलाज अस्पताल मे चल रहा चल रहा है।

Related posts

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 68 डीएसपी के तबादले किए हैं  -लिस्ट पढ़े 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मीडिया विभाग की ‘संचार’ टीम को मिला बेस्ट डॉक्युमेंट्री का अवार्ड

Ajit Sinha

उम्र कम… गुनाह बड़े, नोएडा में पकड़ा गया शातिर गिरोह, जो मिनटों में उड़ा देता था गाड़ियां, 11 बाइक बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x