Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद ने आज 80 वर्ष और 80 वर्ष से ऊपर की आयु वाले रिटायर कर्मचारियों को किया सम्मानित।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद ने 80 वर्ष और 80 वर्ष से ऊपर की आयु वाले रिटायर कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह व शाल देकर तथा फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और सभी के साथ लंच किया। इस मौके पर 20 रिटायर्ड कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिनमें श्रीमती कांता खुल्लर, चुन्नू राम, इंद्रजीत, बलवीर, रामप्रसाद, एम.पी. विज,  राममेहर शर्मा, धर्मवीर नरवत, हेतराम, सी. एल. गेरा आदि ने भाग लिया। जिसमें डालचंद तंवर रिटायर्ड Z.T.O.(नगर निगम फरीदाबाद) सबसे अधिक 90 वर्ष के हैं और टी. डी. जटवानी रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी नगर निगम फरीदाबाद जो की 89 वर्ष के हैं। सभी वरिष्ठ रिटायर्ड कर्मचारी सम्मान को पाकर अपने आप को गौरांवित महसूस कर रहे थे। और एक दूसरे से मिलकर खुशी जाहिर कर रहे थे। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुभाष लांबा थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान नवल सिंह नरवत ने की तथा संचालन जिला सचिव लज्जाराम ने किया। कार्यक्रम में सर्व कर्मचारी संघ के राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान व नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान श्री नरेश कुमार शास्त्री सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव युद्ध वीर सिंह खत्री, ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन के राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान शब्बीर अहमद,सर्कल सचिव कृष्ण कुमार कालीरमन, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य के उप प्रधान यू. एम. खान, व श्रीमती आशा शर्मा, जिला के वरिष्ठ उप प्रधान अमर सिंह बैसला, उप प्रधान जयपाल चौहान, उप प्रधान अशोक कुमार ,प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत, कोषाध्यक्ष खजान सिंह, ऑडिटर श्रीपाल भाटी, ब्लॉक फरीदाबाद के प्रधान साबिर खान, ब्लॉक बडकल के प्रधान रतीराम, ब्लॉक बल्लभगढ़ के प्रधान टेकचंद सोरोत, पलवल से पधारे वरिष्ठ रिटायर्ड कर्मचारी व किसान नेता सोहनपाल चौहान, जगदीश नरवत, लालचंद चौहान, हरवीर आदि सम्मिलित हुए।

मुख्य वक्ता सुभाष लांबा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे वरिष्ठ साथी बहुत भाग्यशाली हैं जिन्होंने 80 साल की उम्र को पार किया और स्वस्थ हैं वैसे 80 वर्ष तक रिटायर्ड कर्मचारी 2% ही बच पाते हैं। इसलिए सरकार से मांग करते हैं की पेंशन में बढ़ोतरी 65 साल बाद 5%, 70 साल बाद 5%, 75 साल बाद 5%, इस तरह से होनी चाहिए। रिटायर कर्मचारियों की और भी मांगे कैशलेस चिकित्सा, कोरोना काल का DA का डेढ़ साल का बकाया, फैमिली पेंशनर को LTC , कम्यूटेशन राशि को 15 साल की बजाए 11 साल में काटना, रेलवे व हवाई यात्रा में छूट प्रदान करना, नोशनल वेतन वृद्धि आदि को सरकार के समक्ष पूरे जोर-शोर से उठाएंगे। और इस मौके पर हम सभी साथियों की लंबी उम्र की कामना करते हैं। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य के वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, आशा शर्मा, यू. एम. खान, कृष्ण कुमार कालीरमन, शब्बीर अहमद, युद्धवीर खत्री, आदि ने अपने विचार भी रखें। वरिष्ठ रिटायर्ड कर्मचारी श्री टी.डी. जटवानी ने रिटायर कर्मचारी संघ फरीदाबाद का सभी की तरफ से धन्यवाद किया। प्रधान नवल सिंह नरवत, जिला सचिव लज्जाराम व प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत ने कहा कि किसी भी रिटायर्ड कर्मचारियों को कोई परेशानी हो तो रिटायर कर्मचारी संघ फरीदाबाद के साथी उनकी मदद को हाजिर मिलेंगे।

Related posts

फरीदाबाद :शहरी क्षेत्र में 1400 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों की संख्या 167 है। ग्रामीण क्षेत्र में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले 104 मतदान केन्द्र हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : तिगांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दयलीय प्रत्याशी रहे गिर्राज शर्मा आज अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी पार्टी में हुए शामिल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार को झूठ बोलने के सिबाय कुछ नहीं आता, कांग्रेस जन सवांद मंच के जरिए प्रदेश में कांग्रेस मजबूत होंगें, ए.सी.चौधरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x